फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   लाचार

लाचार

Sun, 27 Aug 2017 06:48 PM IST
Updated Sun, 27 Aug 2017 06:48 PM IST
विज्ञापन
लाचार
रुद्रपुर (देवरिया)। चारों तरफ से पानी से घिरा लालपुर परसिया के पासी टोले पर दस परिवार छह दिन से जिंदगी और मौत से जूझ रहा है। यहां आपदा के छठवें दिन भी कोई सरकारी इमदाद नहीं पहुंची। गांव के लोगों के घरों में पानी घुस जाने से वह छत पर शरण लिए हैं। बाढ़ आने की आशंका में जमा राशन पानी खत्म होने के कगार पर है। गांव से अलग टोले पर सहायता नहीं पहुंचने से वहां महिलाओं और बच्चों की जान जोखिम में है।
विज्ञापन

संकट से जूझ रहे गांव के लोगों ने अमर उजाला को फोन पर आप बीती बताई। उन्होंने प्रशासन से मदद की गुहार लगाई। टोले से छत पर रात काट रहे लोगों की तस्वीर भेजी। गांव के रामकेवल, योगेंद्र,बेचूलाल, नंदलाल,ब्यासमूनि, रामसूरत, ओमप्रकाश, बाबूराम, नारद मूनि और पारसनाथ ने कहा कि पासी टोला पर दस परिवार रह रहे हैं। यहां करीब 100 लोगों की आबादी है। गांव से टोला अलग होने से कोई मदद नहीं पहुंच रही । गांव में नांव लगाई गई है लेकिन वह पासी टोला पर नहीं आ रही है। यहां लोगों की हालत बिगड़ती जा रही है। राशन पानी समाप्त होने के कगार पर है। कई बच्चे बीमार हैं। लोगों को इलाज की सख्त जरूरत है। लालपुर परसिया का पासी टोला अब तक प्रशासन की नजर में नही आया है। गांव वालों ने प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है। उन्होंने कहा कि यदि पासी टोला पर नांव नहीं पहुंची तो हालात काफी दयनीय हो जाएगी। इस बाबत तहसीलदार ने कहा कि पासी टोला पर राहत पैकेट भेजने की व्यवस्था की जाएगी। वहां नाव भी उपलब्ध कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed