{"_id":"599725264f1c1bba518b4738","slug":"71503077670-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पचलड़ी बेलवा बांध में रिसाव से खतरा बढ़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पचलड़ी बेलवा बांध में रिसाव से खतरा बढ़ा
Updated Fri, 18 Aug 2017 11:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एकौना। रेनकट्स और रैटहोल पाटने में हुई धांधली की पोल जलस्तर बढ़ने पर खुलने लगी है। शुक्रवार की सुबह पचलड़ी बेलवा बांध में रिसाव होने लगा। लोगों ने बंधे में हो रहे रिसाव को रोकने की कोशिश की। गोर्रा नदी के पानी से करीब सौ एकड़ मक्के की फसल डूब गई। पचलडी बेलवा बांध में रिसाव होकर पानी बनियापार, हौली बलिया, रतनपुर गांव के सरेह में घुसने लगा। मौके पर जुटे लोगों ने कुदाल से बंधे में हो रहे रिसाव को रोकने का प्रयास किया। शाम को फिर से बंधे में रिसाव होने लगा। लोगों ने सिंचाई विभाग पर बंधों के मरम्मत में धांधली का आरोप लगाया। सपा नेता धर्मपाल सिंह सोनू, नर्वदा सिंह , प्रमोद गौड़, गोलू सिंह आदि ने कहा कि रैटहोल और साही की मांद पाटने में बाढ़ कार्य खंड ने लीपापोती की।
गोर्रा नदी में विलीन होने लगा नरायनपुर गांव
रुद्रपुर। गोर्रा नदी और बंधे के बीच बसे नरायनपुर गांव को बचाने के लिए प्रशासन कोई पहल नहीं कर रहा। नरायनपुर गांव गोर्रा नदी में विलीन होता जा रहा है। इस बार एक दर्जन मकानों का आधा हिस्सा नदी में गिर चुका है। गोर्रा नदी अमेरिका सिंह, जैन सिंह, कोमल, दीनानाथ, सत्येंद्र सिंह, चंद्रभान, मूरत, मिथिलेश साहनी, तूफानी, रामजी, अरविंद, रामाज्ञा, मुन्ना आदि के मकानों पर सीधे ठोकर मार रही है। गांव वाले घरों को बचाने के लिए कटान रोकने का प्रयास कर रहे है, पर तेज बहाव में पेड़ की टहनियां बह जा रही हैं। सिंचाई विभाग सिर्फ बंधों को बचाने की जिम्मेदारी बता रहा।
पूर्व सीएम अखिलेश को देंगे रिपोर्ट
रुद्रपुर। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर शुक्रवार को सपा नेता प्रदीप यादव के नेतृत्व एक प्रतिनिधि मंडल बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का दौरा कर हालात का जायजा लिया। उन्हें बाढ़ की स्थिति की रिपोर्ट पूर्व सीएम को सौंपनी है। सपा नेताओं ने गोर्रा और राप्ती नदी पर बने तटबंधों पर हो रहे कटानों का निरीक्षण कर फोटोग्राफी की।