{"_id":"597390264f1c1b39138b45db","slug":"71500745766-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"निजी अस्पताल में समय से पहले बच्चा पैदा कराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निजी अस्पताल में समय से पहले बच्चा पैदा कराया
Updated Sat, 22 Jul 2017 11:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवरिया। राघवनगर मोहल्ले के एक निजी अस्पताल में समय से पूर्व बच्चा पैदा कराने का मामला सामने आया है। पीड़ित के पति ने शनिवार को महिला अस्पताल की सीएमएस से शिकायत की है। सीएमओ ने मामले की जांच कराने की बात कही है।
खुखुंदू के मुंडेरा के रहने वाले पन्नेलाल की पत्नी मीना के पेट में साढ़े आठ महीने का बच्चा था। कुछ परेशानी होने पर वह 18 जुलाई को जिला अस्पताल डॉक्टर को दिखाने आया। यहां एक महिला दलाल मिल गई। महिला ने बरगलाकर राघवनगर के एक निजी अस्पताल में ले गई। वहां चिकित्सकों ने कोई इंजेक्शन लगाकर प्रीमेच्योर डिलिवरी करा दिया, बच्चे की स्थिति नाजुक थी। बाद में बेहतर इलाज के लिए उसे एक प्राइवेट डॉक्टर के क्लिनिक में भर्ती कराया गया। वहां के डॉक्टरों ने बाद में जिला महिला अस्पताल में भर्ती करवा दिया। शनिवार को प्रसूता ठीक हुई। पन्नेलाल ने महिला अस्पताल की सीएमएस से इस बात की शिकायत की है। कार्यवाहक सीएमओ डॉ. एसएन सिंह का कहना है कि मामले की जानकारी मिली है। जांच कराकर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।