{"_id":"596508234f1c1b06728b46c3","slug":"71499793443-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीचर कॉलोनी और दलित बस्ती में लगा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टीचर कॉलोनी और दलित बस्ती में लगा पानी
Updated Tue, 11 Jul 2017 10:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरहज/पैना। करीब एक सप्ताह से हो रहे झमाझम बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। बरसात ने नगर सहित गांवों की सूरत बिगाड़ दी है। नगर की टीचर कॉलोनी और पैना की दलित बस्ती में मुख्य मार्ग पर जलभराव से राह चलना मुश्किल हो गया है।
आसमान में छाए घने बादल और बारिश के कारण सूर्यदेव के दर्शन दुर्लभ हो गए हैं। रुक-रुक कर हो रही बारिश खुलने का नाम नहीं ले रही। नगर के टीचर कॉलोनी मुख्य सड़क पर जलजमाव हो गया है। लोगों का पानी के रास्ते आना-जाना मजबूूरी बन गया है। कॉलोनी के डॉ. गंगाधर मिश्र, डॉ. एसबी सिंह, अवधेश मालवीय और संतोष मल्ल का कहना है कि नालों की सफाई न होने से जलभराव की स्थिति पैदा हुई है। पैना के दलित बस्ती के करीब 25-30 घरों के लोग मुख्य मार्ग पर जलभराव से प्रभावित हैं। सड़क पर अधिक पानी लगने पर ग्राम प्रधान प्रदीप कुशवाहा दो दिनों से पंम्पिंग सेट के जरिए पानी हटाने की कोशिश की जा रही है।