{"_id":"595e6af44f1c1bac168b467e","slug":"71499359988-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पानी की टंकी से कूदी महिला, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पानी की टंकी से कूदी महिला, मौत
Updated Thu, 06 Jul 2017 10:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवरिया। गोरखपुर ओवरब्रिज के पास कांशीराम आवास के पानी की टंकी पर चढ़कर एक महिला कूद गई। घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। पर्स से मिले नंबर से उसकी शिनाख्त हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला को जिला अस्पताल पहुंचाया।
खुखुंदू के परसिया करकटही गांव के अवधेश श्रीवास्तव देवरिया एआरटीओ कार्यालय में अधिवक्ता हैं। बताया जा रहा है कि उनकी 40 वर्षीय पत्नी सुनीता देवी की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। इधर, कुछ दिनों से वह शहर के रामगुलाम टोला स्थित मायके में रह रहीं थीं। परिवार और मायके के लोग उसका उपचार करा रहे थे। बुधवार की शाम को वह किसी समय घर से निकल गईं। परिवार के लोगों ने उसकी तलाश की, लेकिन नहीं मिलीं। गुरुवार की सुबह वह गोरखपुर ओवरब्रिज के पास स्थित पानी की टंकी पर चढ़ने लगी। आसपास के लोगों ने उसे उतारा। मौका देखकर वह सुबह साढ़े आठ बजे टंकी पर चढ़कर कूद गईं। आवाज सुनकर आसपास के लोग एकत्र हुए। पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने सुनीता को जिला अस्पताल पहुंचवाया। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शहर कोतवाल नीतीश श्रीवास्तव का कहना है कि पानी की टंकी से कूदने से महिला की मौत हो गई है। परिवार के लोगों ने बताया कि मृतका मंद बुद्धि की थी। मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।