फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   सीएमओ के निरीक्षण में गायब मिले डॉक्टर और फामासिस्ट

सीएमओ के निरीक्षण में गायब मिले डॉक्टर और फामासिस्ट

Fri, 16 Jun 2017 10:39 PM IST
Updated Fri, 16 Jun 2017 10:39 PM IST
विज्ञापन
सीएमओ के निरीक्षण में गायब मिले डॉक्टर और फामासिस्ट
देवरिया। सरकारी अस्पतालों को लेकर अफसर इन दिनों संजीदा है। सीएमओ ने दो सीएचसी और तीन पीएचसी केंद्रों का निरीक्षण किया। इसमेें एक डॉक्टर और फार्मासिस्ट ड्यूटी से गायब मिले। इसके अलावा अन्य पीएचसी केंद्रों पर सभी कर्मचारी मौजूद मिले।
विज्ञापन

जनपद के कई सीएचसी और पीएसी केंद्रों पर तैनाती के बाद भी डॉक्टर और कर्मचारी ड्यूटी पर नहीं जाते हैं। इसकी शिकायत सीएमओ को लगातार शिकायत मिल रही थी। शुक्रवार को दोपहर में सीएमओ परसिया चंदौर सीएचसी पर पहुंचे। यहां पर तैनात डॉक्टर एके पांडेय ड्यूटी से गायब मिले। पूछने पर जानकारी हुई कि डॉक्टर 15 दिनों अस्पताल नहीं आ रहे है। वहीं फार्मासिस्ट हस्ताक्षर बनाकर गायब था। इसके बाद सीएमओ सोनाड़ी सीएचसी, बल़ुअनी, चेरो और पयासी पीएचसी पर पहुंचे। यहां पर सभी कर्मचारी और डॉक्टर मौजूद मिले। लेकिन भलुअनी और पयासी पीएचसी पर गंदगी मिली। इसे सफाई कराने का निर्देश दिया। वहीं पयासी में लोगों ने शिकायत किया कि यहां पर प्रसव नहीं होता है जबकि इसके लिए सभी व्यवस्था अस्पताल पर दिया गया है। इस पर सीएमओ ने स्टॉफ नर्स को बुलाकर हिदायत दी। इस बाबत सीएमओ डा. ओपी सिंह ने बताया कि गैरहाजिर मिले डॉक्टर का वेतन रोक दिया गया है। कुछ अस्पतालों पर गंदगी मिली। इसे सफाई कराने के लिए निर्देश दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed