फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   71 people found corona infected in the deoria

कोरोना संक्रमण बढ़ा, 71 लोगों की रिपोर्ट आई पॉजिटिव

Fri, 09 Apr 2021 11:55 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 09 Apr 2021 11:55 PM IST
विज्ञापन
71 people found corona infected in the deoria
कोरोना संक्रमण बढ़ा, 71 लोगों की रिपोर्ट आई पॉजिटिव
विज्ञापन

कोविड-19 से बचाव के नियमों को लेकर लोग लापरवाह, एक्टिव केस हुआ 271
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। कोरोना वायरस तेजी से पांव पसार रहा है। शुक्रवार को 71 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इसके बाद भी लोग लापरवाही बरत रहे हैैं। कोरोना संक्रमण को लेकर प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग गंभीर है। लोगों से कोविड-19 से बचाव के नियमों का पालन करने की बात कहीं जा रही है और लोगों को जागरूक किया जा रहा है। साथ ही पुलिस सख्ती भी दिखा रही है।
कोरोना संक्रमण बढ़ने के बावजूद लोग सचेत नहीं हो रहे हैं। बाजारों व पंचायत चुनाव के प्रचार में बिना मॉस्क लगाए पहुंच रहे हैैं वहीं सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। शुक्रवार को 71 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आने से जिले में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 7070 हो गई है। जबकि 6702 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। अब तक 97 लोगों की मौत हो चुकी है। कोरोना से संक्रमित 136 लोग होम आइसोलेशन में हैं। एक्टिव केस की संख्या 271 हो गई है।
विज्ञापन

भाटपाररानी में 22 लोग मिले संक्रमित
भाटपाररानी। जिले में सबसे अधिक कोरोना संक्रमित भाटपाररानी क्षेत्र में पाए गए हैं। शुक्रवार को इनकी संख्या 22 तक पहुंच गई। इसके और भी बढ़ने की संभावना है। सभी संक्रमित होम आइसोलेशन में हैं। एक व्यक्ति मेडिकल कॉलेज में पहले से है। नगर के लखना उर्फ डोमडीह वार्ड, पीएचसी परिसर और रेलवे स्टेशन के पास रह रहे कुछ लोग संक्रमित पाए गए हैं। जबकि भठवा तिवारी में एक ही परिवार के चार लोग संक्रमित हैं, जो होम आइसोलेशन में हैं। कोठिलवा, बनकटा अमेठिया, खामपार, करही पांडेय, छोटका गांव में भी कुुछ लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इससे क्षेत्र के लोगों में दहशत का माहौल है इस बाबत पूछे जाने पर पीएचसी भाटपाररानी के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. अजीत गुप्ता ने बताया कि जिनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है उन्हें होम आइसोलेशन में रहने हिदायत दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

.........
जनपद में 71 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। कोविड-19 के संक्रमण को रोकने के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीम लगी है। संक्रमित लोगों के संपर्क में आने वालों की भी जांच कराई जा रही है। रेलवे स्टेशन सहित अन्य स्थानों पर भी लोगों की जांच कराई जा रही है। सैंपलिंग भी बढ़ा दी गई है। इसके अलावा एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं। उन्होंने लोगों से मॉस्क लगाने तथा सोशल डिस्टेंसिंग के नियम का पालन करने को कहा है।
-डॉ. आलोक पांडेय, सीएमओ
आठ अप्रैल की जांच रिपोर्ट में आठ मिले संक्रमित
संवाद न्यूज एजेंसी
बरहज। आठ अप्रैल की जांच रिपोर्ट में करीब आठ लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। कोरोना की आई जांच रिपोर्ट में गौरा-जयनगर, देईडीहा और पैना पश्चिम टोला में एक-एक, जबकि बढ़या फुलवरिया के एक ही परिवार के पांच सदस्य कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। रिपोर्ट आने के बाद से लोग सहमे हैं। संक्रमण में कमी आने के बाद लोग लापरवाह हो गए थे। कार्यालयों और सार्वजनिक जगहों पर लोग बिना मॉस्क पहुंच रहे हैं और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन भी नहीं हो रहा है। तहसील रजिस्ट्रार कार्यालय, ब्लॉक, बैंक के अलावा भीड़भाड़ वाले स्थानों पर अधिकांश लोग बिना मॉस्क के घूम रहे हैं। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अजय पाल ने बताया कि जांच रिपोर्ट में आठ लोगों के संक्रमित मिले हैं।
पुलिस ने बिना मॉस्क के घूमने वालों का किया चालान, वसूला जुर्माना
बरहज। कोरोना संक्रमितों की संख्या में इजाफा हो रहा है, लेकिन लोग लापरवाह बने हैं। इसके देखते हुए अभियान चलाकर पुलिस ने बिना मॉस्क घूमने वालों का चालान कर 5500 रुपये जुर्माना वसूला। वहीं कुछ वाहनों का ई-चालान कर 21 हजार रुपये का जुर्माना लगाया। शुक्रवार को इंस्पेक्टर जयंत कुमार सिंह के नेतृत्व में नगर चौकी इंचार्ज राकेश पांडेय, राजेश कुमार, सुमित राय, शैलेंद्र सिंह, वीरेंद्र मौर्य आदि ने जगह-जगह वाहन चेकिंग अभियान चलाया, जहां दर्जनों वाहनों का चालान किया।
एक दिन में 11 संक्रमित, क्षेत्र में दहशत
वैक्सीनेशन के बाद भी संक्रमित हुए दो स्वास्थ्य कर्मचारी
लैब टेक्नीशियन और एचआईवी काउंसलर कोरोना पॉजिटिव
फोटो समाचार
रुद्रपुर। कोरोना के दूसरी लहर का कहर टूटने लगा है। एनटीपीसीआर और एंटीजन टेस्ट में अब तक 11 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। शुक्रवार को पांच लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई, इनमें से दो स्वास्थ्य कर्मचारी हैं। दोनों को वैक्सीन की दोनों डोज लग चुकी है।
सीएचसी में एचआईवी काउंसलर और लैब टेक्नीशियन संक्रमित हो गए। दोनों के कार्यस्थल को सील कर सैनिटाइज कराया गया। मदनपुर कस्बे में एक ही परिवार की चार महिलाओं के संक्रमित होने से गांव में दहशत है। शुक्रवार को देवकली जयराम, भेलउर और मनीहरपुर गांव में एक एक लोग कोरोना पॉजिटिव मिले। वहीं गोनाह सुरतपुरा में तीन दिन पहले संक्रमित महिला की जांच रिपोर्ट दोबारा पॉजिटिव आई है। रुद्रपुर कस्बे के मस्जिद वार्ड और पकड़ी वार्ड में कोरोना पॉजिटिव केस मिलने से नगर में हड़कंप मचा है। दोनों संक्रमितों के संपर्क में आए लोगों की जांच कराई जा रही है। संक्रमित लोगों के घर के अगल बगल रहने वालों को माइक्रो कंटेनमेंट जोन में रखा गया है। इस बाबत सीएचसी के अधीक्षक डा. दिनेश यादव ने कहा कि रुद्रपुर में संक्रमितों की संख्या बढ़ रही है। संक्रमण रोकने को ग्रामीण और शहरी निगरानी समितियों को सक्रिय कर दिया गया है। कोरोना की जांच कराने के लिए 86 ग्रामीण 16 नगरीय और 25 सर्विलांस टीम गठित की गई है। संक्रमितों के संपर्क में आए लोगों की खोजबीन कर जांच हो रही है। सभी संक्रमित होम क्वारंटीन हैं।
सीएचसी पर वैक्सीनेशन का जायजा लिए एडीएम
एडीएम ने संक्रमितों का हाल जाना
फोटो समाचार
रुद्रपुर। एडीएम कुंवर पंकज ने शुक्रवार को सीएचसी रुद्रपुर पर वैैक्सीनेशन और कोरोना जांच व्यवस्था का जायजा लिए। उन्होंने सीएचसी अधीक्षक से संक्रमितों के बारे में जानकारी ली। संक्रमितों की निगरानी का निर्देश दिए।

वैक्सीनेशन कक्ष की व्यवस्था पर अस्पताल कर्मचारियों को फटकार लगाई। उन्होंने कोरोना जांच पर विशेष जोर देने का निर्देश दिया। एडीएम ने कहा कि कोरोना की दूसरी लहर हो रोकने के लिए एक बार फिर फ्रंट लाइन वर्कर को पुरजोर मेहनत करनी होगी। वैक्सीनेशन से कोई छूटना नही चाहिए। संक्रमित लोगों की लगातार निगरानी होनी चाहिए। माइक्रो कंटेनमेंट जोन में कोरोना गाइड लाइन का कड़ाई से पालन कराया जाए। इस अवसर सीएचीसी के अधीक्षक दिनेश यादव, एचईओ एलबी चौधरी, विकास कुमार, सबरे आलम आदि मौजूद रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed