{"_id":"641600e1575c0657500862d4","slug":"70-thousand-passports-will-be-re-verified-deoria-news-c-7-1-90178-2023-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: 70 हजार पासपोर्ट का होगा फिर से सत्यापन, गड़बड़ी की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: 70 हजार पासपोर्ट का होगा फिर से सत्यापन, गड़बड़ी की आशंका
Sat, 18 Mar 2023 11:50 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sat, 18 Mar 2023 11:50 PM IST
विज्ञापन
- एक साल के भीतर बनें पासपोर्ट का ब्योरा खंगाल रही पुलिस
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। संतकबीर नगर में पासपोर्ट सत्यापन के दौरान पकड़ी गई बड़ी अनियमितता के बाद जिले की पुलिस भी करीब 70 हजार पासपोर्ट का फिर से सत्यापन कराएगी। इसके लिए पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा ने निर्देश दिए हैं। आला अफसरों को भनक लगी है कि पासपोर्ट सत्यापन में लापरवाही बरती गई है।
एसपी ने 2021-2022 में जारी पासपोर्ट का सत्यापन फिर से कराना शुरू कर दिया है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक जनपद में हर माह छह से सात हजार पासपोर्ट का सत्यापन किया जाता है। एक साल में 70225 पासपोर्ट बनाए गए हैं, जिनका सत्यापन किया जा रहा है। संतकबीर नगर में पासपोर्ट सेल के दारोगा और एलआईयू के दीवान एवं अन्य कर्मचारियों पर सात मार्च को मुकदमा दर्ज किया गया था। जांच पड़ताल के दौरान पता चला कि कई ऐसे पासपोर्ट बनाए गए हैं, जिसमें निवास स्थान गलत दिया गया है। इतना ही नहीं मुकदमा दर्ज होने के बाद भी पासपोर्ट का सत्यापन तथ्यों को छिपाकर कर दिया गया है। इसे लेकर पुलिस कप्तान ने पासपोर्ट सेल से पूरा ब्योरा तलब किया है। जांच का दायरा बढ़ाया जा रहा है। उस समय के तैनात पुलिसकर्मियों से जानकारी जुटाई जा रही है। सभी के हस्ताक्षर नमूने मंगाए जा रहे हैं।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
.......तो विदेश भी चले गए हैं मुकदमे के नामजद! देवरिया। सत्यापन में पासपोर्ट में हुई अनियमितता की पोल खुल सकती है, क्योंकि कुछ ऐसे भी लोग हैं, जिन्होंने नाम और पता बदलकर पासपोर्ट जारी करा लिए हैं। इसमें दो चार ऐसे आरोपी हैं, जो विभिन्न घटनाओं में नामजद हैं। वे तथ्यों को छिपाकर पासपोर्ट बनवाकर विदेश चले गए हैं, क्योंकि इन मामलों में विवेचक ने जब घर पर जानकारी ली तो अगल-बगल के लोगों ने पुलिस को यह जानकारी दी है।
विज्ञापन
कोट
एक साल के भीतर बने पासपोर्ट का सत्यापन कराया जा रहा है। हर माह जनपद से करीब छह हजार पासपोर्ट का सत्यापन हुआ है। जांच के दौरान अगर गड़बड़ी मिली तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।
संकल्प शर्मा, एसपी