फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   7 crore for hetimpur nagar panchayat

Deoria News: हेतिमपुर नगर पंचायत को शासन से सात करोड़ रुपये की मिली सौगात

Sun, 10 Mar 2024 12:24 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sun, 10 Mar 2024 12:24 AM IST
विज्ञापन
7 crore for hetimpur nagar panchayat
पिछले सप्ताह, नगर विकास मंत्री चार करोड़ रुपये की परियोजनाओं का कर चुके हैं शिलान्यास
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। हेतिमपुर नगर पंचायत को सात करोड़ रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं को शासन से स्वीकृति मिल गई है। इस बात की जानकारी होते ही नगर क्षेत्र के लोगों में काफी खुशी है। इससे पहले पिछले सप्ताह, नगर विकास मंत्री अरविंद कुमार शर्मा ने चार करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का वर्चुअल लोकार्पण व शिलान्यास किया था।
जिले की नवसृजित नगर पंचायतों में पिछड़ी नगर पंचायत के रूप में जानी जाने वाली हेतिमपुर नगर पंचायत की जनता को विकास और मूलभूत सुविधाओं को मुहैया कराने के लिए स्थानीय विधायक और कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही गंभीर हैं। उनके प्रयास से शासन ने हेतिमपुर नगर पंचायत को करीब सात करोड़ रुपये की विभिन्न जनकल्याणकारी विकास परियोजनाओं को स्वीकृति दे दी है। इससे क्षेत्र की जनता में काफी खुशी है।
विज्ञापन

जिन कार्यों हरी झंडी मिली है, उनमें हेतिमपुर छठ घाट निर्माण, टोल प्लाजा से गंडक नदी के पुल तक राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्ट्रीट लाइट, देवरिया मोड़ पर दोनों तरफ इंटरलाॅकिंग और 25 मीटर ऊंचा तिरंगा लगवाने का कार्य, नाली, सड़क व प्रमुख जगहों पर प्रकाश की व्यवस्था, विद्यालयों की रंगाई-पुताई, कुंवर टोला में छोटी गंडक नदी तट पर मुक्तिधाम आदि कार्य शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर पंचायत अध्यक्ष वीरेंद्र यादव ने कृषि मंत्री के प्रति आभार जताया। कहा कि हेतिमपुर जिले का अति पिछड़ा नगर पंचायत क्षेत्र है। चहुंमुखी विकास होगा।
ईओ महेंद्र पांडेय, रमेश जायसवाल, राममनोहर शर्मा, रमेश सिंह, सत्यम, गांधी प्रसाद, नीरज गुप्ता, परमहंस सिंह आदि ने इसके लिए शासन को बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed