{"_id":"660715c2076171a01a071cd5","slug":"7-arrested-in-fighting-deoria-news-c-208-1-deo1004-122301-2024-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: जानलेवा हमला व बलवा में सात गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: जानलेवा हमला व बलवा में सात गिरफ्तार
Sat, 30 Mar 2024 12:55 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sat, 30 Mar 2024 12:55 AM IST
विज्ञापन
चनुकी/सलेमपुर। लार थाना क्षेत्र के हरखौली गांव में 25 मार्च को दो पक्षों में हुई मारपीट के मामले में शुक्रवार को पुलिस ने सात लोगों को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत करते हुए जेल भेज दिया।
घटना में बलवा और जानलेवा हमले का केस दोनों तरफ से दर्ज हुआ था। इस मामले में चार लोग पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिए गए थे। शुक्रवार को एक पक्ष से अशोक पुत्र नेपाल यादव, रितेश यादव और आशीष पुत्र गण अशोक यादव तथा दूसरे पक्ष से मुन्ना यादव पुत्र भृगुनाथ यादव, कन्हैया राजभर पुत्र रामजन्म राजभर, रोहित यादव व अखिलेश यादव पुत्रगण उमेश यादव को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। सीओ दीपक शुक्ला ने बताया कि इस मामले में चौदह लोग आरोपी बनाए गए थे। पुलिस ने पूर्व में चार और कल सात लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। घटना में शामिल अन्य लोगों की तलाश की जा रही है। संवाद