फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   6th class student dies due to tractor trolley collision

Deoria News: ट्रैक्टर ट्राली की टक्कर से छठवीं के छात्र की मौत

Tue, 27 Jun 2023 11:36 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 27 Jun 2023 11:36 PM IST
विज्ञापन
6th class student dies due to tractor trolley collision
मिथिलेश यादव की फाइल फोटो
खुखुंदू थाना क्षेत्र के महाोनपुर पकड़ी गांव के पास हुई दुर्घटना
विज्ञापन

- परिवार में मची चीख-पुकार, घटना के बाद ट्रैक्टर-ट्राॅली लेकर चालक फरार
फोटो समाचार...
खुखुंदू। खुखुंदू थाना क्षेत्र के महानपुर पकड़ी गांव के पास ट्रैक्टर-ट्राॅली की टक्कर से छठवीं के छात्र की मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में चीख-पुकार मच गई। उधर, घटना के बाद ट्रैक्टर-ट्राॅली लेकर चालक फरार हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई में जुट गई। महानपुर पकड़ी निवासी रामाश्रय यादव की चार संतानों में सबसे छोटा बेटा मिथिलेश यादव (12) मंगलवार शाम दरवाजे पर खेल रहा था। इसी बीच गांव में तेज रफ्तार से आ रही एक ट्रैक्टर-ट्राॅली ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना को अंजाम देने के बाद चालक ट्रैक्टर-ट्राॅली लेकर फरार हो गया। उधर, मिथिलेश की मौत के बाद पिता रामाश्रय यादव, माता शकुंतला देवी,भाई धनंजय यादव, बहन सीब्बी और सोनम बदहवास है। पूरे गांव का माहौल गमगीन बना हुआ है। इंस्पेक्टर संतोष कुमार सिंह ने बताया कि ट्रैक्टर-ट्राॅली की चपेट में आने से छात्र की मौत की बात सामने आई है। घटना के बाद चालक ट्रैक्टर-ट्राॅली लेकर फरार हो गया है। उसकी तलाश की जा रही है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।

------------------
घर का दुलारा था मिथिलेश
देवरिया। घर का छोटा बेटा होने के कारण मिथिलेश परिजनों को दुलारा था। सभी उसे बहुत प्यार करते थे। मौत के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया था। पिता को क्या पता था कि जिस बेटे को इतना लाड प्यार करते हैं, वह बचपन में ही हमेशा के लिए छोड़कर चला जाएगा। यह सोचकर पिता के आंसू रुकने का नाम नहीं ले रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed