फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   69 absent form polling training

Deoria News: मतदान कार्मिकों को दिया गया प्रशिक्षण

Wed, 22 May 2024 03:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Wed, 22 May 2024 03:12 AM IST
विज्ञापन
69 absent form polling training
प्रशिक्षण के दूसरे दिन चुनावी ड्यूटी की ट्रेनिंग में अनुपस्थित रहे 62 कार्मिक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। पीठासीन अधिकारी और मतदान अधिकारी प्रथम, द्वितीय व तृतीय का प्रशिक्षण मंगलवार को दो पालियों में इंदिरा गांधी बालिका विद्यालय व शिशु मांटेसरी स्कूल टाउन हाॅल व एसएसबीएल इंटर काॅलेज के 32 कक्षों में कार्मिकों को प्रशिक्षित किया गया। दोनों पालियों में कुल 62 कार्मिक अनुपस्थित रहे।
प्रभारी अधिकारी कार्मिक व सीडीओ प्रत्यूष पांडेय ने अनुपस्थित कार्मिकों के विभागाध्यक्ष को निर्देश दिए हैं कि अपने विभाग के कर्मचारियों की शत-प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित कराएं। ऐसा न होने पर संबंधित कर्मचारी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करा दी जाएगी। उन्होंने सभी कार्मिकों को निर्देश दिए कि वे प्रशिक्षण समाप्त होने के बाद अपने मत का प्रयोग पोस्टल बैलेट पेपर के माध्यम से देवरिया क्लब पर जाकर करें।
विज्ञापन

प्रत्येक कक्ष में दो-दो मास्टर ट्रेनर ने प्रशिक्षण दिया। प्रथम पाली में प्रशिक्षण में 1200 कार्मिकों को प्रतिभाग करना था। इसमें 1170 कार्मिकों ने प्रशिक्षण प्राप्त किया गया। जबकि 30 कार्मिक अनुपस्थित पाए गए। द्वितीय पाली के प्रशिक्षण में 1200 कार्मिकों में 1168 कार्मिकों ने प्रतिभाग किया, जबकि 32 कार्मिक अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीठासीन अधिकारी तथा मतदान अधिकारी प्रथम को लोकसभा चुनाव के बारे में आवश्यक बिंदुओं पर मतदान प्रारंभ से समाप्त होने तक की प्रक्रिया से प्रशिक्षित किया गया।

अखिलेश कुमार राम, अवर अभियंता प्रांतीय खंड लोक निर्माण विभाग प्रथम मतदान अधिकारी पार्टी संख्या-1034 परीक्षा में 20 में से 4 अंक प्राप्त कर अनुतीर्ण रहे। उन्हें 22 मई को पुनः प्रशिक्षण लेने एवं परीक्षा देने के लिए बुलाया गया। 20 मई को अनुपस्थित 92 कार्मिकों में से 06 कार्मिक प्रशिक्षण में उपस्थित हुए। शेष 86 कार्मिक विभागों की ओर से उपस्थित नहीं कराया गया। अनुपस्थित कार्मिक 22 से 24 मई तक उपस्थित होकर प्रशिक्षण प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed