{"_id":"60086c298ebc3e2e7841a7c3","slug":"6813-beneficiaries-get-first-installment-of-pm-housing-deoria-news-gkp3816957149","type":"story","status":"publish","title_hn":"6813 लाभार्थियों को मिली पीएम आवास की पहली किस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
6813 लाभार्थियों को मिली पीएम आवास की पहली किस्त
विज्ञापन
एनआईसी में प्रधानमंत्री आवास के लाभार्थियो ने सुना पीएम का संबोधन।संवाद न्यूज एजेंसी
- फोटो : DEORIA
6813 लाभार्थियों को मिली पीएम आवास की पहली किस्त
देवरिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पीएम आवास योजना ग्रामीण के तहत पात्र परिवारों के खाते में आवास के लिए ऑनलाइन धनराशि हस्तांतरित कर लाभार्थियों को संबोधित किया। एनआईसी में आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रामपुर कारखाना विधायक कमलेश शुक्ला, डीएम अमित किशोर, सीडीओ शिवशरणप्पा जीएन, पीडी डीआरडीए संजय पांडेय के अलावा आवास के लाभार्थी प्रधानमंत्री से रूबरू हुए। वन क्लिक के माध्यम से प्रधानमंत्री ने 6813 लाभार्थियों के खाते में 2725.20 लाख रुपये प्रथम किश्त तथा 153 लाभार्थियों के खाते में द्वितीय किश्त की धनराशि 107.10 लाख रुपये ऑनलाइन भेजे।
डीएम अमित किशोर ने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार की ओर से संचालित योजनाओं को पात्रता के आधार पर अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाई जाएगी। इस योजना के तहत लाभार्थी के आवास में दो कमरे, एक शौचालय व किचन सम्मिलित होगा। डीएम ने उपस्थित लाभार्थियों से योजनाओं का फीडबैक लिया। मनरेगा, राशन आपूर्ति, पेयजल व्यवस्था आदि की जानकारी ली। कहा कि बैंक पासबुक को अपने पास ही रखे, सभी भुगतान सीधे खाते में ऑनलाइन भेजे जाते हैं। भुगतान को लेकर किसी बिचौलिए के चक्कर में न पड़ें।
सीडीओ शिवशरणप्पा जीएन ने कहा कि आवासों का निर्माण शीघ्रता से कराएं। आवास निर्माण के लिए मनरेगा से 90 दिन का रोजगार भी प्राप्त होगा। पंचायतीराज विभाग की ओर से शौचालय की सुविधा प्रदान की जाएगी। पीडी संजय पांडेय ने कहा कि मौजूदा वर्ष में 7605 प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण का लक्ष्य निर्धारित है। इसके सापेक्ष 7517 आवास स्वीकृत हुए हैं। इस दौरान विधान परिषद सदस्य प्रतिनिधि राजू मणि, डीएसटीओ मनोज श्रीवास्तव व लाभार्थी गण मौजूद रहे।