फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   62208 persons vaccinated in mega camp

मेगा कैंप में 62208 लोगों को लगा कोरोना से बचाव का टीका

Sat, 02 Oct 2021 12:30 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 02 Oct 2021 12:30 AM IST
विज्ञापन
62208 persons vaccinated in mega camp
मेगा कैंप में 62208 लोगों को लगा कोरोना से बचाव का टीका
विज्ञापन

देवरिया/बरहज। जनपद में मेगा कोविड वैक्सीनेशन कैंप का आयोजन शुक्रवार को किया गया। इसमें शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में 375 केंद्रों पर 81020 के सापेक्ष 62208 लोगों को वैक्सीन की डोज दी गई। बारिश के चलते टीकाकरण का कार्य प्रभावित हुआ। कुछ केंद्रों पर नेट वर्किंग की समस्या के कारण दिक्कत हुई।
प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग का टीकाकरण पर जोर है। संभावित तीसरी लहर से पहले जनपद में अधिक से अधिक लोगों को टीका लगाने का प्रयास किया जा रहा है। इसके मद्देनजर शुक्रवार को मेगा कैंप का आयोजन किया गया। केंद्रों पर ऑन द स्पाट रजिस्ट्रेशन की व्यवस्था की गई थी। बारिश के कारण टीकाकरण कार्य धीमा रहा। केंद्रों पर धीरे-धीरे लोग पहुंचे। शहर में जिला पुरूष व महिला अस्पताल सहित 20 स्थानों पर केंद्र बनाए गए थे। सीएमओ डॉ. आलोक पांडेय, नोडल अधिकारी एसीएमओ डॉ. सुरेंद्र सिंह, डॉ. अंकुर सांगवाग ने टीकाकरण केंद्रों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

सोशल मेगा कैंप में 2300 लोगों का हुआ टीकाकरण
बरहज तहसील में कोविड टीकाकरण के सोशल मेगा कैंप में भारी बारिश के बीच करीब 2300 लोगों का टीकाकरण हुआ। डिप्टी सीएमओ डॉ.संजय चंद ने कोविड सेंटरों की जांच कर कर्मचारियों को लोगों को घरों से बुलाकर टीकाकरण करने की हिदायत दी। खराब मौसम के बाद भी केंद्रों पर पहले और दूसरे डोज के लिए लोगों की भीड़ रही। शुक्रवार को शासन के निर्देश पर विभाग की ओर से कोविड टीकाकरण का सोशल मेगा कैंप का आयोजन किया गया। नगर के सीएचसी, नगरपालिका, पैना, मेहियवां, भदिला प्रथम, नवापार, सिसईं गुलाब राय, महेन, बरांव सहित 25 जगहों पर टीकाकरण केंद्र बनाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed