{"_id":"5cd85613bdec22076100b2f1","slug":"61557681683-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जो गली के गुंडों को रोक नहीं पाते, वो आतंकवाद क्या रोकेंगे : मोदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जो गली के गुंडों को रोक नहीं पाते, वो आतंकवाद क्या रोकेंगे : मोदी
विज्ञापन
देवरिया के रूद्रपुर में चुनावी जनसभा को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने संबोधित किया।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवरिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देवरिया के रुद्रपुर की धरती से सपा-बसपा और कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। कहा कि जो लोग गली के गुंडों पर लगाम नहीं लगा पाते, वे आतंकवाद क्या रोकेंगे। जिन्होंने सैनिकों के सिर कटवाए, अब वे वोट काटने की बात करते हैं। उन्होंने 23 मई को केंद्र में एनडीए की सरकार बनने का दावा किया। खुद की जाति गरीब बताई और कहा यह चुनाव किसी सीट, सांसद, मंत्री या पीएम बनाने का नहीं बल्कि देश में बुलंद सरकार देने का चुनाव है, ताकि 21वीं सदी में भारत का विश्व में सर्वोपरि स्थान हो। उन्होंने कहा कि आतंक से निबटना सपा-बसपा के बस की बात नहीं। पीएम बनने के लिए न जाने कितने बाजार में घूम रहे हैं। आप ही बताओ, आतंक से कौन लड़ सकता है। जनता से आवाज आई, मोदी.. मोदी तो बोले आपको मोदी पर विश्वास है ना। छह चरण का चुनाव हो चुका है। इस बार पूर्वांचल में इनका सूपड़ा साफ हो रहा है।
प्रधानमंत्री बनने के बाद दूसरी बार जिले में आए मोदी ने 34 मिनट के अपने संबोधन में कहा कि जाति की राजनीति करने वाले मोदी को गाली देते हैं। तीन-चार दिन से मुझसे मेरी जाति का सर्टिफिकेट मांग रहे हैं। पिछली बार दलित का बता दिया। मैं अति पिछड़ी जाति में पैदा हुआ, लेकिन देश को दुनिया में सबसे आगे ले जाने के लिए जी-जान से जुटा हूं। जो मेरी जाति जानना चाहते हैं, वे कान खोलकर सुन लें मोदी की एक ही जाति है गरीब। मैं गरीबी से निकलकर यहां पहुंचा हूं। गरीबी मेरी प्रेरणा रही है। मैंने रसोई पर लकड़ी से खाना बनाने की तकलीफ बचपन से देखी है। बिना बिजली के अंधेरे में ढिबरी जलाकर रात-रातभर पढ़ा हूं। शौचालय न बैंक, न दवा न इलाज। यही सब जीकर-भुगतकर यहां पहुंचा हूं। उन्होंने बुआ-बबुआ पर निशाना साधा और कहा कि दोनों को मिला लो तो उससे भी ज्यादा समय तक मैं एक समृद्ध राज्य का सीएम रहा। पांच साल पीएम रहा, मगर सत्ता के इन दिनों का मैंने कभी अपनी या अपने परिवार की गरीबी दूर करने के लिए इस्तेमाल नहीं किया। गरीबों के एक भी पैसे को कभी हाथ नहीं लगाया, न लगाने दिया। मैंने कभी जोड़-तोड़कर खुद को अमीर बनाने का सपना नहीं देखा न ही परिवार को दिखाया।
मेरी संपत्ति की उनसे तुलना करा लीजिए
नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज मेरा शरीर दौड़ रहा है लेकिन 20-25 साल बाद जब कमजोर पड़ जाएगा तो मुझे अपने लिए किराए का कमरा ढूंढना पड़ेगा, मैं ऐसी जिंदगी जी रहा हूं। जो सर्टिफिकेट मांग रे हैं उनकी संपत्ति से मेरी तुलना कीजिए। बंगले, गाड़ियां ही नहीं उनके पास, उन्होंने रिश्तेदारों तक को अरबपति, खरबपति बना दिया। क्या ये गरीबों की सेवा है। ये गरीबों के साथ मजाक है, धोखा है। जिन गरीबों ने उन्हें सत्ता दी, उन्हीं को इन्होंने लूट लिया। ये निर्दयी हो गए। अहंकार से ऊपर चले गए। गरीब इसलिए गरीब रह गए क्योंकि वे गरीबों को बदतर बनाकर खुद आगे बढ़ते चले गए। ऐसे लोग अब गरीबों से सर्टिफिकेट मांग रहे हैं। मैंने मुफ्त गैस कनेक्शन, बिजली दिलवाई, शौचालय बनवाया, खाते खुलवाए, इलाज की सुविधा देने में मोदी ने अपना जीवन खपा दिया। मुझे ये मंजूर नहीं कि गरीबों के बच्चे गरीबी में जिंदगी गुजारें। देवरिया में चीनी मिलें बंद हो गईं, किसानों का गन्ना खेत में पड़ा रहा, जबकि बसपा सरकार ने चीनी मिल के नाम पर खुद करोड़ों का खेल कर दिया।
विज्ञापन
परिवार और वंशवाद पर हमला
प्रधानमंत्री ने परिवार और वंशवाद पर भी हमला बोला और कहा कि मेरे परिवार का दूर-दूर तक का रिश्तेदार राजनीति के किसी भी गलियारे में आज भी नहीं है। पंचायत से लेकर संसद तक कोई नहीं। इस देश के सवा सौ करोड़ देशवासी ही मेरा परिवार है। हर गरीब, हर ईमानदार मेरा परिवार है। गरीबों का जीवन आसान हो, उन्हें संसाधन मिले इसके बजाय ये लोग एक वर्ग को जाति के नाम पर, एक को पंथ के नाम पर डराएंगे। बुआ-बबुआ के बीच दरारें आने लगी हैं। उस दिन बहन जी का क्या होगा जब 23 मई को एनडीए की सरकार बनेगी और मोदी पीएम। उनके सारे सपने चूर-चूर हो जाएंगे। सपाई ऐसी दुश्मनी निकालेंगे कि बहन जी कुछ नहीं कर पाएंगी। झूठ-प्रपंच के बहाने वोट मांगने वाले ये लोग कह रहे हैं मोदी के जाने के बाद किसानों के पैसे बंद हो जाएंगे तो मैं बता दूं कि मोदी ने ऐसा काम किया है कि आपकी मदद रुकेगी नहीं, जो मिली है वह किसी भी सूरत में वापस नहीं हो सकती। मुझे अगले पांच वर्षों में गरीबों का जीवन और बेहतर करना है।
आपका सीना चौड़ा हुआ कि नहीं
नरेंद्र मोदी ने कहा कि आपने बड़े और कठोर फैसले लेने वाली सरकार देखी है। हमने कड़ा कानून बनाकर भ्रष्टाचारियों का जीना मुश्किल कर दिया। भ्रष्टाचारियों की संपत्ति देश में हो या विदेश में, उसे जब्त करने का कानून बनाया। जिसने बैंकों और सरकार की मिलीभगत से नौ हजार करोड़ का घपला किया, उसका इस चौकीदार ने सवा गुना जब्त कर लिया। एक ईमानदार और मजबूत सरकार ही ऐसा कर सकती है। उन्होंने सामान्य वर्ग को 10 प्रतिशत आरक्षण, सर्जिकल स्ट्राइक का जिक्र करते हुए कहा कि आतंक के खिलाफ लड़ाई हमें सीमा पार ले गई। आतंकवादियों को घर में घुसकर मारा गया। यहीं उन्होंने जनता से पूछा... आपको गर्व हुआ कि नहीं... आपका माथा ऊंचा हुआ कि नहीं... आपका सीना चौड़ा हुआ कि नहीं....।