{"_id":"5bd5fb27bdec226999176e7d","slug":"61540750119-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मजदूरों ने निकाला पैदल मार्च, सीएम का फूंका पुतला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मजदूरों ने निकाला पैदल मार्च, सीएम का फूंका पुतला
Updated Sun, 28 Oct 2018 11:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो समाचार...
---
मजदूरों ने निकाला पैदल मार्च, सीएम का फूंका पुतला
भू-माफिया की मिलीभग से गरीबों की झोपड़ी उजाड़ना चाहता है प्रशासन
जिस जमीन पर गरीब कर रहे निवास, उसका कोर्ट में लंबित है मुकदमा
अमर उजाला ब्यूरो
देवरिया। झोपड़ पट्टी उजाड़ने की कोशिश के खिलाफ एपवा के जिलाध्यक्ष गीता पांडेय के नेतृत्व में मजदूरों ने पैदल मार्च निकाला। सुभाष चौक पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का पुतला फूंककर विरोध जताया।
गीता पांडेय ने कहा कि सरकार की दोहरी नीति के कारण गरीबों का आशियाना उजाड़ रही है। सदर एसडीएम प्रतिशोध में अतिक्रमण खाली कराने के नाम पर गरीबों को बेघर करने पर तुले हैं। राघव नगर में वर्षों से झोपड़ी में निवास कर रहे गरीबों को अचानक उजाड़ने की प्रशासन ने कोशिश किया। जो गलत है। जिस जमीन पर गरीबों की झोपड़ी है। उसका मुकदमा न्यायालय में लंबित है। बावजूूद जिले के कुछ अफसर भू माफिया से मिलकर गरीबों की झोपड़ी को उजाड़ना चाहते हैं। उन्होंने कहा झोपड़ी में रहने वाले अधिकांश लोग नगर पालिका में सफाई का कार्य करते हैं। ऐसे जाति से यह लोग संबंध रखते हैं कि कोई किराए पर मकान नहीं देता है। मजबूरी में झोपड़ी में इन मजदूरों को अपना जीवन गुजारना पड़ता है। इस जमीन पर शहर के कई दबंगों की निगाह है। इस लिए प्रशासन की मिलीभगत से उजाड़ने का प्रयास किया जा रहा है। इसके विरोध पर सिविल लाइन पर मजदूर अपने परिवार के साथ पैदल मार्च निकाले और सुभाष चौक पर मुख्यमंत्री का पुतला फूंककर नारेबाजी की।