फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   चलनी की ओट से देखा चांद

चलनी की ओट से देखा चांद

Sat, 27 Oct 2018 10:57 PM IST
Updated Sat, 27 Oct 2018 10:57 PM IST
विज्ञापन
चलनी की ओट से देखा चांद
रुद्रपुर में करवा चौथ पर व्रती महिला - फोटो : अमर उजाला
देवरिया/रुद्रपुर/सलेमपुर। पति की दीर्घायु के लिए को सुहागिन महिलाओं ने शनिवार को करवा चौथ का व्रत रखा। उन्होंने पूरे विधि-विधान से दिनभर निर्जला व्रत रहकर चांद की पूजा की। इस दौरान व्रतियों ने चलनी की ओट से चांद के साथ पति का दीदार किया।
विज्ञापन

कई दिनों से व्रत की तैयारियों में जुटी महिलाओं में पर्व को लेकर सुबह से ही उत्साह था। दिन भर निर्जल व्रत रखते हुए महिलाओं ने बाजारों में जाकर पर्व से संबंधित सामानों की खरीदारी की। कपड़ा, आभूषण, सौंदर्य प्रसाधन की दुकानों पर भीड़ लगी रही। शाम को पूरे विधि-विधान से पूजन किया। करवा चौथ व्रत की कथा सुनते हुए चलनी की ओट से चांद का दीदार किया। इसके बाद पति का चेहरा देखकर आशीर्वाद लिया। पति ने पानी पिलाकर व्रत पूरा कराया। इस दौरान पतियों ने विविध उपहार भी दिए। सलेमपुर में करवा चौथ पर नगर समेत ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं पति की लंबी जीवन की कामना के लिए व्रत रखा। पति के हाथों पानी पीया और चलनी से चांद के साथ पति का दीदार किया। नगर के मुरली मनोहर मंदिर व बंजरिया मंदिर पर महिलाएं पूजा अर्चन कर रात में चंद्रमा को अर्ध्य देकर प्रसाद ग्रहण किया। वहीं पड़री बाजार के कम्हरिया, कोला, बैदवली, रजवल, बरसात, पिपरा शुक्ल, देवराज पिपरा, महुंई पांडेय, दुबौली, भरथुआ, पुरैना जमुई, चांदपार, ठाकुर कोड़रा, साहोपार, मजुरी, सिसई आदि गावों में महिलाओं ने पति की लंबी आयु के लिए पूजा की।
विज्ञापन


बोलीं महिलाएं= पति-पत्नी के प्रेम का त्योहार
रुद्रपुर। राजनीति में सक्रिय तमाम महिलाओं ने करवा चौथ का व्रत रखा। पूर्व उप चेयरमैन बच्ची देवी पटेल ने करवा चौथ पर कहा कि इस त्योहार का सुहागिन महिलाओं को वर्ष भर इंतजार रहता है। पति और पत्नी के प्रेम का त्योहार है। पति से ही पत्नी की सुहाग और बिंदी कायम रहती है। इसलिए हर सुहागिन महिला श्रद्धापूर्वक करवा चौथ का व्रत रखती है। लाला टोली वार्ड की सभासद नीलम यादव दूसरी बार करवा चौथ का व्रत रहीं। करवा चौथ को लेकर वह काफी उत्साहित थीं। वह भगवान से पति का चांद जैसा जीवन मांगती हैं। यह त्योहार पति पत्नी के पवित्र रिश्ते को मजबूत करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed