फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   तहसील के रिकार्ड में सिर्फ स्कूल दर्ज, इस्लामिया नहीं

तहसील के रिकार्ड में सिर्फ स्कूल दर्ज, इस्लामिया नहीं

Wed, 25 Jul 2018 10:44 PM IST
Updated Wed, 25 Jul 2018 10:44 PM IST
विज्ञापन
तहसील के रिकार्ड में सिर्फ स्कूल दर्ज, इस्लामिया नहीं
प्राथमिक विद्यालय - फोटो : अमर उजाला
देवरिया। जिले में कई वर्षों से चल रहे इस्लामिया प्राथमिक विद्यालय मामले में डीएम ने शासन को जांच आख्या भेज दी है। अब शासन स्तर से इस मामले में बड़ी कार्रवाई और नए दिशा-निर्देश जारी होने की उम्मीद जताई जा रही है। इससे पहले बुधवार को डीएम और बीएसए ने सलेमपुर विकास खंड के नवलपुर प्राथमिक विद्यालय का निरीक्षण कर वहां की वर्तमान स्थिति को देखा।
विज्ञापन

एक सप्ताह पहले सलेमपुर के बीईओ ज्ञानचंद मिश्र के निरीक्षण में जिले में बेसिक शिक्षा परिषद की ओर से संचालित विद्यालयों को इस्लामिया स्कूल नाम से चलाने और शुक्रवार को अवकाश और रविवार को खोलने की बात का पता चला था। इसके बाद जिले के अन्य सात जगहों पर भी इस्लामिया स्कूल चलने की बात पता चला। शासन ने इस बाबत रिपोर्ट मांगी थी। बुधवार की दोपहर नवलपुर प्राथमिक विद्यालय पहुंचे डीएम ने आलमारी खुलवाकर स्कूल के पुराने अभिलेखों को क्रम से देखा। मौके पर मौजूद तहसीलदार सलेमपुर डॉ. संजीव कुमार राय से पूछा तो उन्होंने बताया कि तहसील के रिकार्ड में केवल स्कूल ही लिखा है और प्राथमिक स्कूल के नाम से यह जमीन भी है। तहसील के अभिलेखों में कहीं इस्लामिया शब्द का जिक्र तक नहीं है।
विज्ञापन


नवलपुर प्राथमिक स्कूल में मनरेगा से होगी बाउंड्री
देवरिया। नवलपुर प्राथमिक विद्यालय का निरीक्षण करने पहुंचे डीएम ने बीडीओ सलेमपुर को मनरेगा के धन से स्कूल की बाउंड्री कराने का निर्देश दिया। ग्राम प्रधान से भी स्कूल के बारे में जानकारी प्राप्त की। निरीक्षण के दौरान बीईओ ज्ञानचंद मिश्र भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस्लामिया विद्यालय प्रकरण सामने आने के बाद से शासन के साथ ही जिला प्रशासन भी लगातार सक्रिय बना रहा। इस्लामिया नाम से चल रहे सभी स्कूलों से यह शब्द हटा दिया गया है। यहां का कोई भी प्रधानाध्यापक या सहायक अध्यापक अब शुक्रवार को गायब मिला तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी। जांच रिपोर्ट को जिलाधिकारी स्तर से शासन को भेज दिया गया है। -संतोष कुमार देव पांडेय, बीएसए देवरिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed