फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   ग्रामीणों ने तहसील दिवस पर आए अफसरों की गाड़ी रोकी

ग्रामीणों ने तहसील दिवस पर आए अफसरों की गाड़ी रोकी

Tue, 02 Jan 2018 11:20 PM IST
Updated Tue, 02 Jan 2018 11:20 PM IST
विज्ञापन
ग्रामीणों ने तहसील दिवस पर आए अफसरों की गाड़ी रोकी
सलेमपुर। संपूर्ण समाधान दिवस में न्याय न मिलने से नाराज ग्रामीणों ने डीएम और एसपी की गाड़ी के सामने खड़े होकर प्रदर्शन करने लगे। इसकी वजह से डीएम और एसपी को अपनी गाड़िया ब्लॉक के सामने रोकनी पड़ी। ग्रामीणों ने जोरदार प्रदर्शन करते हुए प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी भी की। मामला बढ़ता देख डीएम और एसपी ने आश्वासन दिया कि जल्द से जल्द अतिक्रमण हटवाया जाएगा। ग्रामीणों का आरोप था कि उच्चाधिकारियों के आदेश के बाद भी तहसीलदार पैमाइश नहीं करा रहे है।
विज्ञापन

तहसील क्षेत्र के नोनापार गांव के फुलवरिया टोला में मणिनाथ इंटर कॉलेज की भूमि है। कॉलेज की भूमि पर एक व्यक्ति ने कब्जा कर रखा है। ग्रामीणों का आरोप हैं कि जमीन की पैमाइश कराकर कब्जा हटाने के लिए कई बार आदेश हुआ, लेकिन अब तक भूमि की पैमाइश नहीं कराई गई। ग्रामीण मंगलवार को संपूर्ण समाधान दिवस पर डीएम की पैमाइश की मांग करने आए थे। इस पर डीएम सुजीत कुमार ने पैमाइश के बजाए आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। इससे ग्रामीण असंतुष्ट होकर आए उनकी गाड़ी के सामने आकर विरोध प्रदर्शन करने लगे। ग्रामीणों का विरोध देख डीएम और एसपी ने शीघ्र पैमाइश कराकर कॉलेज की भूमि से अतिक्रमण हटवाने की बात कही। इसके बाद ग्रामीण माने। प्रदर्शन करने वालों में मोनू तिवारी, राधेश्याम भारती, मोहन पटेल, मिथिलेश पटेल, प्रमोद, शारदानंद, मुकेश, बबलू कुमार, विक्रम, छांगुर, अनिल कुमार, बैजनाथ, सुदामा पटेल, तारा देवी आदि शामिल रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed