फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   डीजे पर रोक से नाराज लोगों ने सड़क जाम किया

डीजे पर रोक से नाराज लोगों ने सड़क जाम किया

Wed, 27 Sep 2017 10:39 PM IST
Updated Wed, 27 Sep 2017 10:39 PM IST
विज्ञापन
डीजे पर रोक से नाराज लोगों ने सड़क जाम किया
सलेमपुर। डीजे पर रोक से नाराज मूर्ति आयोजकों ने ओवरब्रिज के समीप सड़क जाम कर दिया। नाराज लोगों ने पुलिस-प्रशासन पर मनमानी का आरोप लगाते हुए नारेबाजी की। पुलिस ने लाठी पटककर लोगों को खदेड़ा। करीब आधे घंटे तक आवागमन ठप रहा है।
विज्ञापन

सपा सरकार में डीजे पर रोक लगने को लेकर हाय तौबा मचा था। वही हाल भाजपा सरकार में देखने को मिल रहा है। सलेमपुर में पुलिस ने शासन के फरमानों का हवाला देते हुए मूर्ति आयोजकों को डीजे नहीं बजाने के लिए हिदायत देते हुए लाउडस्पीकर बजाने को कहा। इससे नाराज मूर्ति आयोजक ओवरब्रिज के पास दिन में करीब 2.40 बजे सड़क जाम कर दिया और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। कुछ देर बाद फायरब्रिगेड का वाहन पहुंचा तो लोगों ने रोक दिया। वाहन में सवार फायरकर्मियों ने लार में आग लगने की बात कहते हुए जाने देने की बात कही। बावजूद इसके लोग नहीं जाने दिए। चालक ने इसकी सूचना कोतवाल को दी। 3.10 बजे पहुंची कोतवाली पुलिस ने लाठी पटककर लोगों को खदेड़ा। इसके बाद वाहनों का आवागमन शुरू हुआ। पुलिस ने सड़क पर लगी एक स्कूटी को कब्जे में ले लिया। मूर्ति आयोजकों का कहना है कि लाउडस्पीकर नहीं मिल रहा है। मजबूरी में डीजे बजाना पड़ रहा है। कोतवाल विजय कुमार गौर ने बताया कि बेवजह लोग सड़क जाम किए थे। शासन के अनुसार लाउडस्पीकर बजाने का निर्देश दिया गया है। डीजे बजाने वाले मूर्ति आयोजकों पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन


हियुवा नेता बैरंग लौटे
सलेमपुर। सड़क जाम कर रहे लोगों को मनाने के लिए हियुवा विनोद ठठेरा पहुंचे। लोगों ने सपा सरकार में डीजे के लिए खुद आंदोलन करने की बात कहते हुए वापस जाने को कहा। इसके बाद हियुवा नेता चल दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed