फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   गली और चौक-चौराहों पर शान से लहराएगा तिरंगा,

गली और चौक-चौराहों पर शान से लहराएगा तिरंगा,

Mon, 14 Aug 2017 10:52 PM IST
Updated Mon, 14 Aug 2017 10:52 PM IST
विज्ञापन
गली और चौक-चौराहों पर शान से लहराएगा तिरंगा,
देवरिया। स्वतंत्रता दिवस मंगलवार को धूमधाम से मनाया जाएगा। सरकारी और गैरसरकारी दफ्तरों में तिरंगा शान से लहराएगा। स्कूल और कॉलेज में तैयारियों को फाइनल रूप दिया गया। मदरसों में जंग-ए-आजादी की जानकारी दी जाएगी। वीडियोग्राफी भी कराई जाएगी।
विज्ञापन

सोमवार को सुबह से बारिश हो रही थी। सुबह नौ बजे के बाद बूंदाबांदी खत्म हुई। इसके बाद स्कूलों में बच्चों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हुआ। छात्रों ने फुल ड्रेस रिहर्सल में हिस्सा लिया। शिक्षकों ने तैयारियों को फाइनल रूप दिया। लाउडस्पीकर के जरिए देशभक्ति आधारित गीत गूंजने लगे। इसके चलते माहौल देशभक्ति से लबरेज हो गया। छुट्टी के बाद छात्र-छात्राएं घरों से निकले। चौक-चौराहों पर झंडा और टोपी खरीदा। अमन गेट, रेलवे स्टेशन रोड, कोऑपरेटिव चौराहा, सुभाष चौक, सिविल लाइंस, तहसील चौक से बैज और बिल्ला हासिल किए। इसके बाद घर पहुंचकर बेहतर परफॉर्मेंस के लिए रियाज में जुट गए।
विज्ञापन

तिरंगा यात्रा में शामिल रहे भाजपाई
भाजपा ने सोमवार को रामलीला मैदान स्थित शहीद स्थल से तिरंगा यात्रा निकाला। शहीदों के प्रतिमाओं की सफाई की। माल्यार्पण कर योगदान को याद किया। जिलाध्यक्ष महेंद्र यादव की अगुवाई में कार्यकर्ता शहीद स्थल से जुलूस की शक्ल में निकले। उन्होंने कहा कि देशवासियों की बदौलत आजादी मिली है। गरीबी, भूख, बीमारी और शोषण को मिटाने के लिए कोशिश जारी है। इस दौरान अजय दुबे, विजय दुबे, अमित मिश्र, शशिप्रकाश मिश्र, कृष्णानाथ राय आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


अखंड भारत संकल्प दिवस मनाया
देवरिया। विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल ने सोमवार को अखंड भारत संकल्प दिवस मनाया। प्रांत मंत्री वंशराज पांडेय ने कहा कि भारत मां की अखंड प्रतिमा को स्थापित कराया जाए, तभी राष्ट्रीय विचारधारा के व्यक्तियों को सुकून मिलेगा। जिलाध्यक्ष भरत अग्रवाल ने कहा कि तुष्टिकरण को मिटाकर राष्ट्रीयता के पक्ष में खड़ा होना होगा। इस दौरान पवन जायसवाल, तारकेश्वर शाही, कृष्णानंद गिरि, बाबूराम सिंह, अवध किशोर त्रिपाठी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed