फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   लूट की तीन घटनाओं का पुलिस ने किया पर्दाफाश

लूट की तीन घटनाओं का पुलिस ने किया पर्दाफाश

Thu, 20 Jul 2017 10:27 PM IST
Updated Thu, 20 Jul 2017 10:27 PM IST
विज्ञापन
लूट की तीन घटनाओं का पुलिस ने किया पर्दाफाश
देवरिया। पुलिस ने लूट की तीन घटनाओं का पर्दाफाश किया। एक लुटेरा भी पुलिस ने पकड़ लिया है। उसके पास से नाइन एमएम की पिस्टल, दो कारतूस और 36 हजार रुपये बरामद हुए। एसपी ने पुलिस टीम को पुरस्कृत किया है।
विज्ञापन

पुलिस लाइंस के मनोरंजन कक्ष में गुरुवार को तीनों लूट की घटनाओं का पर्दाफाश करते हुए एसपी राजीव मल्होत्रा ने कहा कि लुटेेरों ने पुलिस के नाक में दम कर रखा था। रुद्रपुर के मॉडल शॉप से 50 हजार रुपये की लूट हुई। इस घटना में लुटेरों की तलाश की जा रही थी। इसी बीच रविवार की रात को सलेमपुर में बुलेट बाइक और नकदी लूट ली गई। इस घटना के 12 घंटे के भीतर ही नवीन सब्जी मंडी के पास 2.83 लाख रुपये की लूट हो गई। सीसीटीवी कैमरे के वीडियो फुटेज में लुटेरे और तीनों बाइक का पता चला। न्यू कॉलोनी के रहने वाले व्यापारी आबिद अली की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज किया। इलेक्ट्रानिक सर्विलांस के जरिए पुलिस लुटेरों की तलाश में जुटी थी। सदर कोतवाल नीतीश कुमार श्रीवास्तव, स्वॉट टीम के प्रभारी अनिल यादव, हेड कांस्टेबल घनश्याम सिंह, राहुल सिंह, विमलेश सिंह, प्रशांत, अरुण खरवार, धनंजय श्रीवास्तव, सत्यप्रकाश, जाबिर और विजय सिंह ने 19 जुलाई को बैकुंठपुर के पास से एक लुटेरे को पकड़ लिया। जबकि पांच लुटेरे भागने में सफल रहे। पकड़ा गया लुटेरा भाटपाररानी इलाके के खड़ेसर गांव का रहने वाला भोला ऊर्फ शहाबुद्दीन अंसारी है। उसने बताया कि सभी लोग मिलकर लूट की घटनाओं को अंजाम देते थे। नवीन सब्जी मंडी के पास लूट में लूटी गई बुलेट का प्रयोग किया गया था। इस दौरान एएसपी चिरंजीव नाथ सिन्हा, सीओ सिटी डॉ. अजय सिंह भी मौजूद रहे। एसपी ने टीम को पांच हजार रुपये का नकद पुरस्कार दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed