फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   सिंचाई विभाग के खिलाफ ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

सिंचाई विभाग के खिलाफ ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

Sun, 02 Jul 2017 10:43 PM IST
Updated Sun, 02 Jul 2017 10:43 PM IST
विज्ञापन
सिंचाई विभाग के खिलाफ ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
बरहज (देवरिया)। बाढ़ की विभिषिका से भयभीत गायघाट के लोगों ने बंधे पर बने सुरक्षा चौकी के समीप सिंचाई विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए विरोध-प्रदर्शन किया। करीब डेढ़ घंटे तक चले विरोध प्रदर्शन में आक्रोशित ग्रामीणों ने संबंधित विभाग को लूट-खसोट करने वाला विभाग बताया।
विज्ञापन

रविवार की सुबह नौ बजे नाराज ग्रामीण बंधे पर एकत्रित होकर विभाग के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। उनका आरोप था कि बगल के जनपद में सेमरा और मझवलिया बंधों पर सुरक्षा के इंतजामात काफी पहले कर लिए गए हैं। लेकिन देवरिया जनपद के सिंचाई विभाग ने अब तक बंधों पर रैट होल, स्याही की मांद और रेनकट को भरने का काम नहीं किया है। लोगों का यह भी आरोप था कि कटान के शुरु होते ही प्रशासन भी चेत जाता है और उसमें जनता के धन को बहाया जाता है। इस दौरान सुबाष यादव, राममनोहर, सुखराम यादव, प्रतिक्षा यादव, अजीत, राजेेश यादव, जीतनारायन आदि उपस्थित रहे। इस संबंध में उपजिलाधिकारी रुद्रपुर ने बताया कि एक्सईएन से बात कर उसे सही कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed