फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   रमजान के महीना में रोजा रख रहा हिंदू परिवार

रमजान के महीना में रोजा रख रहा हिंदू परिवार

Sat, 24 Jun 2017 10:23 PM IST
Updated Sat, 24 Jun 2017 10:23 PM IST
विज्ञापन
रमजान के महीना में रोजा रख रहा हिंदू परिवार
देवरिया। रमजान में मुसलमान लोग अल्लाह की रजा के लिए रोजा रख रहे हैं वहीं एक हिंदू परिवार भी रोजा रखने की रवायत कायम किए हुए हैं। इस परिवार के प्रत्येक लोगों का आठ-आठ रोजा मुकम्मल हो गया है। ईद के लिए कपड़े भी खरीद लिए हैं। मजहब के नाम पर राजनीति करने वालों के लिए उनकी यह पहल एक जवाब हैं।
विज्ञापन

देसही देवरिया के भरथापट्टी गांव निवासी धर्मराज यादव परिषदीय स्कूल में प्रधानाध्यापक हैं। करीबी दोस्त खुर्शीद आलम को रोजा रखते देख खुद रखने की बात कही। पहले तो उनके दोस्त ने हंसी में टाल दिया, लेकिन दबाव बनाने पर रोजा रखने का तरीका बताया। धर्मराज ने पत्नी द्रोपदी देवी को बताया तो परिवार के लोगों ने हौसला आफजाई की। इसके बाद से रोजा रखने का सिलसिला शुरू हुआ। 12 वर्षों से चली आ रही रवायत इस साल भी कायम है। छोटे भाई अभिमन्यु यादव जो पूर्व ग्राम प्रधान और स्कूल प्रबंधक हैं। उनकी पत्नी ग्राम प्रधान सुनीता देवी हैं और वह भी रोजा रख रही हैं। धर्मराज का बेटा आदित्य, संजना और कुमकुम के अलावा अभिमन्यु की बेटी काजल और उदितराज हैं। बकौल धर्मराज मस्जिद से सहरी के लिए उठने की आवाज आती है तो परिवार के लोग उठ जाते हैं। फजिर की अजान के साथ सहरी का दौर खत्म हो जाता है। इसके अलावा इफ्तार के लिए मगरिब की अजान का इंतजार करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed