फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   6 wine smugglur arrested 33 bikes found

Deoria News: छह शराब तस्कर चढ़े पुलिस के हत्थे, चोरी की 13 बाइकें बरामद

Sun, 07 Apr 2024 11:43 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sun, 07 Apr 2024 11:43 PM IST
विज्ञापन
6 wine smugglur arrested 33 bikes found
फोटो समाचार.......
विज्ञापन

एसपी ने प्रेसवार्ता कर चोरी की बाइकों से शराब तस्करी करने वाले गिरोह का किया खुलासा
आरोपियों के पास से एक तमंचा, दो कारतूस व चार पेटी देसी शराब बरामद
गिरफ्तार छह आरोपियों में पांच बिहार के सिवान जिले के नौतन थाने के
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। श्रीरामपुर पुलिस ने शराब तस्करी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया। पुलिस ने गिरोह के छह गुर्गों दबोचकर उनके पास से एक तमंचा, दो कारतूस व चार पेटी देसी शराब बरामद की। उनकी निशानदेही पर चोरी की 13 बाइकें बरामद कर जब्त कर लीं।
एसपी संकल्प शर्मा ने चोरी की बाइक से शराब तस्करी करने वाले गिरोह के गुर्गों के बारे में जानकारी दी। कहा कि रविवार को श्रीरामपुर के प्रभारी निरीक्षक कल्याण सिंह सागर ने मय पुलिस टीम इस गिरोह का पर्दाफाश किया है। मुखबिर की सूचना पर बैकुंठपुर मोड़ के पास वाहन चेकिंग के दौरान 03 बाइकों पर सवार छह शराब तस्करों को दबोच लिया।
विज्ञापन

पूछताछ के क्रम में गिरफ्तार आरपियों ने अपनी पहचान बिहार के सिवान जिले के नौतन थाने के रामगढ़ निवासी अभिषेक सिंह पुत्र रमेश सिंह, नौतन के शाहपुर के राजू यादव पुत्र दरोगा प्रसाद यादव, नौतन के सगरा के अमरजीत कुमार पुत्र रामकृपाल, नौतन के सेमरिया के विशाल कुमार पुत्र शिवनाथ भगत, सेमरिया के सरोज कुमार पुत्र फौजदार प्रसाद व बनकटा थाने के अघाव गांव के विवेक कुमार कुशवाहा पुत्र रूदल कुशवाहा के रूप में हुई। इनके पास से पास से चार पेटी देसी शराब, एक तमंचा, दो कारतूस बरामद हुआ। गिरफ्तार आरोपियों ने बताया कि तीनों बाइक चोरी की हैं। उनकी निशानदेही पर चीनी मिल प्रतापपुर के पीछे झरही नदी के किनारे जंगल में छिपाकर रखी चोरी की 10 बाइकों को बरामद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि चोरी की बाइक से बिहार में शराब तस्करी करते हैं और ग्राहक मिलने पर बाइक को भी बेच देते थे।

चोरी की 13 बाइकों में पांच बिहार की
चोरी की बाइक से शराब तस्करी का भंडाफोड़ होने के बाद पुलिस ने जब 13 बाइकों के बारे में जानकारी ली तो सभी चोरी की मिलीं। चोरी की पांच बाइकों के मामले में बिहार राज्य के हथुआ, मैरवा, छपरा, धनौती में मुकदमा दर्ज है। अन्य बाइकों के बारे में भी जानकारी ली जा रही है।


शराब तस्करी के अभिषेक व राजू हैं मास्टरमाइंड
चोरी की बाइक से शराब तस्करी के गिरोह का भंडाफोड़ होने के बाद पुलिस को अहम जानकारी मिली। गिरोह के मास्टरमाइंड नौतन के रामगढ़ का अभिषेक सिंह व शाहपुर के राजू यादव हैं। अभिषेक के विरुद्ध वाहन चोरी व शराब तस्करी में बिहार प्रांत के गोपालगंज जिले के उचका गांव, हथुआ, भोरे व नौतन थाने में मामला दर्ज है। इसी तरह राजू यादव के विरुद्ध बिहार के सिवान जिले के नौतन थाने में तीन मामले दर्ज हैं। ये गिरोह बनाकर चोरी की बाइक से शराब तस्करी करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed