फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   6 samples taken from sweets shop

Deoria News: खाद्य-सुरक्षा टीम ने लिए छह नमूने, नौ किलोग्राम खोवा व मिठाइयों को किया नष्ट

Fri, 22 Mar 2024 01:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Fri, 22 Mar 2024 01:12 AM IST
विज्ञापन
6 samples taken from sweets shop
देवरिया शहर, सलेमपुर व भाटपार रानी तहसील की दुकानों की जांच कर लिए गए नमूने
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। होली पर्व पर आमजन मानस को स्वस्थ व सुरक्षित खाद्य और पेय पदार्थ उपलब्ध कराने के लिए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग जिले में जांच अभियान चला रहा है। अभियान जिलाधिकारी अखंड प्रताप सिंह के निर्देश पर चलाया जा रहा है।
सहायक आयुक्त (खाद्य) द्वितीय विनय कुमार सहाय और मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी शिवेंद्र गुप्ता नेतृत्व कर रहे हैं। तीसरे दिन खाद्य सचल दल की टीम ने कुल छह नमूने लिए और करीब 3000 रुपये की दूषित मिठाई व खोवा को नष्ट कराया। खाद्य सचल दल ने शहरी क्षेत्र देवरिया शहर में अमर ज्योति चौराहा स्थित मल्ल मिष्ठान भंडार से खोवा का नमूना एकत्रित किया।
विज्ञापन

इसके बाद सलेमपुर तहसील के गांधी चौक स्थित रिंकू स्वीट्स से खोवा तथा मद्धेशिया स्वीट्स से छेना मिठाई और सलेमपुर सब्जी मंडी स्थित बरनवाल किराना स्टोर से पैक्ड नमकीन का नमूना विश्लेषण के लिए लिया। टीम ने सलेमपुर में विभिन्न मिठाई विक्रेताओं की जांच करते हुए करीब नौ किलोग्राम खोवा और मिठाइयों को मानव उपभोग के लिए उचित न पाए जाने पर नष्ट कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाटपार रानी तहसील के मालवीय रोड स्थित बाजार में दुकानों का निरीक्षण करते हुए संजय किराना स्टोर से रंगीन कचरी तथा मनीष किराना स्टोर से बेसन का नमूना एकत्रित किया। नमूनों को जांच के लिए लैब में भेजा जाएगा। अभियान में खाद्य सुरक्षा अधिकारी संदीप श्रीवास्तव, श्रीराम यादव, मानवेंद्र, घनश्याम वर्मा शामिल रहे।

हेतिमपुर व पांडेचक में 28 खाद्य पदार्थों का परीक्षण
देवरिया। जागरूकता कार्यक्रम के तहत खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्रीराम यादव ने सदर तहसील के हेतिमपुर तथा पांडेचक बाजारों में एफएसडब्ल्यू के माध्यम से कुल 28 खाद्य पदार्थों का परीक्षण किया। इसमें आठ खाद्य पदार्थ मानकों के अनुरूप नहीं पाए गए तथा 25 खाद्य पदार्थ मानकों के अनुरूप पाए गए। एफएसडब्ल्यू (फूड सेफ्टी ऑन व्हील) को त्योहार पर दुग्ध और दुग्ध पदार्थों में मिलावट के प्रति आम जनमानस को जागरूक करने में अधिकाधिक प्रयोग में लाया जा रहा है।


रंगीन और चटकीले खाद्य पदार्थ से बचने की अपील



खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने आम जनमानस से अपील की कि रंगीन व चटकीले खाद्य पदार्थ में रंगों की अधिकता होती है। ऐसे खाद्य पदार्थों से बचें। यह अभियान होली तक अनवरत जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed