{"_id":"6037e85b8ebc3e8cbc55fe9b","slug":"6-injured-in-rampage-deoria-news-gkp3861970117","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुखुंदू के भरौली गांव में खर-पतवार रखने पर मारपीट में छह घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुखुंदू के भरौली गांव में खर-पतवार रखने पर मारपीट में छह घायल
विज्ञापन

खुखुंदू। थाना क्षेत्र के भरौली गांव में बृहस्पतिवार की सुबह सफाई के दौरान खर-पतवार रखने पर मारपीट हो गई। छह लोग घायल हो गए। घायलों का इलाज नजदीक के स्वास्थ्य केंद्र पर कराया गया। दोनों पक्षों ने तहरीर दी है। पुलिस जांच कर रही है।
थाना क्षेत्र के भरौली निवासी सुरेश यादव और रामबृक्ष यादव ने दरवाजे के समीप कुछ जमीन खरीदी है। अगल-बगल दोनों की जमीन होने से अक्सर विवाद होता रहता है। रामवृक्ष का आरोप है कि सुबह हमारी बैनामा की जमीन में पोता विकास यादव सफाई कर खर-पतवार रख रहा था। इसी बीच दूसरा पक्ष उलझ गया और मारपीट शुरू हो गई। उन्हें व काजल और विकास को भी मारा पीटा गया। उधर दूसरे पक्ष से सुरेश, आशा और दीनदयाल घायल हुए हैं। दोनों पक्षों ने तहरीर दी है। पुलिस जांच कर कार्रवाई की बात कह रही है।