{"_id":"63b860a642430268704a2cba","slug":"6-injured-in-fighting-deoria-news-gkp4634463183","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: मारपीट और पथराव में चौकीदार समेत छह घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: मारपीट और पथराव में चौकीदार समेत छह घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मारपीट और पथराव में चौकीदार समेत छह घायल
पुलिस ने तीन महिलाओं समेत छह को किया पाबंद, रास्ते के लिए हुआ विवाद
चार दिन पूर्व भी हुई थी मारपीट, पुलिस ने कराया था समझौता
संवाद न्यूज एजेंसी
खुखुंदू। स्थानीय गांव में रास्ते के विवाद को लेकर शुक्रवार को हुई मारपीट और पथराव में एक चौकीदार समेत छह लोग घायल हो गए। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने तीन महिलाओं सहित छह को हिरासत में ले लिया। इसी प्रकरण को लेकर चार दिन पूर्व भी मारपीट हुई थी। हालांकि, पुलिस ने उस दिन दोनों पक्षों में समझौता करा दिया था। उधर, पुलिस ने दोनों पक्षों से तीन-तीन लोगों का शांति भंग में चालान किया है।
खुखुंदू गांव निवासी चौकीदार मैनुद्दीन और इशराफील के बीच रास्ते को लेकर विवाद चला आ रहा है। सोमवार को इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हो गया था। मारपीट के बाद मामला थाने तक पहुंच गया। बताया जा रहा है कि दोनों पक्षों की रजामंदी के बाद पुलिस ने समझौता कराया था।
हालांकि, शुक्रवार को एक बार फिर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। इसके बाद मामला इस कदर बढ़ गया कि मारपीट शुरू हो गई। विवाद के दौरान काफी देर तक दोनों तरफ से पथराव भी होने की बात सामने आ रही है। इसमें चौकीदार मैनुद्दीन, हदीशा, समीउल्लाह और नूरजहां और दूसरे पक्ष से इशराफिल और आइशा घायल हुए हैं। विवाद में कुछ और लोगों के चोटिल होने की बात भी सामने आ रही है।
विज्ञापन
उधर, चौकीदार ने एसपी संकल्प शर्मा से मिलकर पूरे घटनाक्रम की जानकारी देकर न्याय के लिए गुहार लगाई है। एसओ गोपाल प्रसाद राजभर ने बताया कि रास्ते के विवाद को लेकर मारपीट और पथराव हुआ था। दोनों पक्षों से तीन-तीन लोगों का शांतिभंग में चालान किया गया है। अभी किसी पक्ष से तहरीर नहीं पड़ी है।