फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   6 health workers salary barred

Deoria News: रुद्रपुर सीएचसी के छह कर्मचारियों का वेतन बाधित

Sun, 19 May 2024 01:52 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sun, 19 May 2024 01:52 AM IST
विज्ञापन
6 health workers salary barred
सीएमओ के निरीक्षण में गैरहाजिर रहे कर्मचारी
विज्ञापन

जटिल प्रसव नहीं कराने पर जताई नाराजगी
संसाधनों के बाद भी ऑपरेशन से नहीं हो रहा प्रसव
रोज सीएचसी पर रात्रि विश्राम करेंगे बेहोशी और बच्चों के डॉक्टर
संवाद न्यूज एजेंसी
फोटो समाचार
रुद्रपुर। सीएमओ डॉ. राजेश झा ने शनिवार को सीएचसी के एमसीएच विंग का निरीक्षण किया। इस दौरान छह कर्मचारियों के अनुपस्थित रहने पर उनका वेतन बाधित कर दिया गया। उन्होंने एमसीएच विंग में प्रसव की लचर व्यवस्था पर नाराजगी जताई। उन्होंने संसाधनों की उपलब्धता के बाद भी जटिल प्रसव ऑपरेशन से नहीं कराने पर जवाब तलब किया।
सीएमओ सुबह 10:30 बजे सीएचसी पहुंचे। उन्होंने एमसीएच विंग में ऑपरेशन थिएटर की जांच के बाद उपस्थिति पंजिका का अवलोकन किया। इसमें बीसीपीएम वीरेंद्र सन्याल, डाटा इंट्री ऑपरेटर अखिलेश सिंह, वेंटिलेटर सहायक अजय चौहान, टीबीएचबी अंकित कुमार सिंह, डेंटल हाइजीनिस्ट धर्मेंद्र शर्मा और एक्स-रे टेक्नीशियन बृजेश यादव के अनुपस्थित पाए जाने पर सभी का वेतन रोकने के निर्देश दिए। सीएमओ ने वार्ड में भर्ती गर्भवती और प्रसूताओं का हाल जाना।
विज्ञापन

बताया गया कि एमसीएच विंग में स्त्री और प्रसूति रोग विशेषज्ञ चिकित्सक की तैनाती के बाद भी जटिल प्रसव नहीं कराया जाता है। यहां सिर्फ नार्मल डिलीवरी कराई जाती है। ऑपरेशन से जटिल प्रसव नहीं होने से गरीब महिलाओं को निजी अस्पतालों में ऑपरेशन कराने पर ज्यादा रकम खर्च करनी पड़ रही है। सरकारी जच्चा-बच्चा केंद्र पर जटिल प्रसव कराने के लिए सभी जरूरी सुविधाए हैं। यहां बेहोशी और नवजात बच्चों के डॉक्टर की तैनाती के बाद भी जटिल केस नहीं लिए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएमओ ने चिकित्सकों को ऑपरेशन से डिलीवरी शुरू करने के कड़े निर्देश दिए। उन्होंने महिला डॉक्टर के साथ बेहोशी और नवजात के डॉक्टर को सीएचसी पर रात्रि विश्राम करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed