फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   6 arrested in fighting

Deoria News: मारपीटमें छह आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल

Tue, 30 Jan 2024 12:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Tue, 30 Jan 2024 12:11 AM IST
विज्ञापन
6 arrested in fighting
फाॅलोअप -
विज्ञापन

शनिवार की रात गुड़री गांव में चोरी की बात को लेकर दो पक्षों में हुई थी जमकर मारपीट

संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। गौरी बाजार थानाक्षेत्र के गुड़री गांव में चोरी का आरोप लगाने पर कहासुनी में दो पक्षों में शनिवार रात में हुई जमकर मारपीट मामले में पुलिस ने सभी छह नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। उधर, गांव में किसी अनहोनी की आशंका में पुलिस ने डेरा डाला हुआ है। वहीं, मारपीट में गंभीर रूप से घायल धर्मदेव यादव की गोरखपुर के एक निजी अस्पताल हालत नाजुक बताई जा रही है।

शनिवार की देर रात गुड़री गांव निवासी मुबारक और मदन यादव व अमला यादव के बीच पानी टंकी में प्रयोग के लिए आए सरिया की चोरी का आरोप लगाते हुए एक-दूसरे से मारपीट हो गई थी। किसी तरह मामला आसपास के लोगों ने शांत कराया और सभी अपने घर चले गए। इसके बाद रात्रि करीब 12 बजे एक बार फिर एक पक्ष की ओर से मारपीट हुई।
विज्ञापन

इसमें एक पक्ष से अमला यादव, धर्मदेव यादव, मदन यादव, पुनीत, अजय यादव तथा दूसरे पक्ष के मुबारक अंसारी और सरफुद्दीन अंसारी घायल हो गए थे। मारपीट में घायलों को परिजनों ने इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां धर्मदेव यादव की हालत नाजुक देख चिकित्सकों ने रेफर कर दिया। उनकी हालत गोरखपुर के प्राइवेट अस्पताल में नाजुक बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, इस मामले में पुलिस ने अमला यादव पक्ष की ओर से मिली तहरीर के बाद मुबारक अंसारी, रफीक अंसारी, रियाज अंसारी, सरफुद्दीन अंसारी, तनवीर अंसारी व रियाजुद्दीन अंसारी के खिलाफ हत्या का प्रयास, बलवा, घर में जबरन घुसकर मारपीट का केस पंजीकृत कर गिरफ्तारी में जुट गई। कई जगहों पर पुलिस ने दबिश देकर सोमवार की शाम तक सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

प्रभारी निरीक्षक दिनेश कुमार मिश्र ने बताया कि मारपीट के मामले में सभी नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं, एहतियात के तौर पर गुड़री गांव में अब भी पुलिस बल तैनात है।

29जेएनडी36 : अंतिम संस्कार के लिए फाटक पार करने के लिए जदोजहद करते लोग। संवाद

29जेएनडी36 : अंतिम संस्कार के लिए फाटक पार करने के लिए जदोजहद करते लोग। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed