फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   6 ambulance seas

छह एंबुलेंस सीज, चार चालकों का चालान

Sat, 24 Oct 2020 11:36 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 24 Oct 2020 11:36 PM IST
विज्ञापन
6 ambulance seas
छह एंबुलेंस सीज, चार चालकों का चालान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। जिला अस्पताल की इमरजेंसी में शुक्रवार की रात मरीज को निजी एंबुलेंस से मेडिकल कालेज रेफर करने का दबाव बनाने पर हुए विवाद को लेकर शनिवार को कोतवाली पुलिस ने छह एंबुलेंस को सीज कर चार चालकों का चालान कर दिया।

इमरजेंसी में शुक्रवार की रात डॉ. गुलाम नबी की ड्यूटी थी। उन्होंने गंभीर मरीज को 108 नंबर एंबुलेंस से मेडिकल कालेज गोरखपुर जाने के लिए रेफर किया था। इसी बीच निजी एंबुलेंस चालक पहुंचे और मरीज को निजी एंबुलेंस से ले जाने की बात करते हुए चिकित्सक ने उलझ गए। इससे मरीजों का दो घंटे तक इलाज प्रभावित रहा। चिकित्सक ने इसकी जानकारी सीएमएस को दी। सीएमएस की सूचना पर डीएम और एसपी पहुंच गए। पुलिस ने दर्जन भर एंबुलेंस समेत चालकों को कोतवाली ले गई। इस संबंध में कोतवाल चंद्रभान सिंह ने बताया कि छह एंबुलेंस सीज की गई है। चालक कमलेश, सुग्रीव, लक्ष्मण और मुकेश का चालान किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed