फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   59 reports negative

कोरोना संक्रमित के संपर्क में रहने वाले 59 की जांच रिपोर्ट आई निगेटिव

Sun, 03 May 2020 09:39 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 03 May 2020 09:39 PM IST
विज्ञापन
59 reports negative
कोरोना संक्रमित के संपर्क में रहने वाले 59 की जांच रिपोर्ट आई निगेटिव
विज्ञापन

निगेटिव रिपोर्ट आने के बाद भी 14 दिन तक रखा जाएगा क्वारंटीन
डब्लूएचओ के अफसर बोले तीन दिन के बाद दोबारा कराई जाएगी जांच
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। कोरोना संक्रमित के संपर्क में आने वाले 107 में 59 लोगों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। बाकी लोगों की रिपोर्ट का इंतजार है। संपर्क में आए 126 लोगों को 14 दिनों तक क्वारंटीन में रखा जाएगा और हर पांचवें दिन इनकी जांच होगी। क्योंकि कोरोना का लक्षण 14 दिन में कभी भी दिख सकता है।
विशुनपुर कला, भैंसाडाबर गांव के कोरोना संक्रमित युवक के संपर्क में आने वाले रिश्तेदारों समेत 126 लोगों को शौर्य मैरिज हाल, नंद पैलेस, सीतापुर आंख अस्पताल में क्वारंटीन किया गया है। फरेंदहा गांव निवासी मृतक केदार जायसवाल के अंतिम संस्कार में जाने वाले लोग भी इसमें शामिल हैं। सीसी रोड निवासी केदार की बहन और बेटी के परिवार वालों को भी क्वारंटीन सेंटर में रखा गया है। दो दिन पूर्व 60 लोगों का सैंपल गोरखपुर मेडिकल कॉलेज भेजा गया था। देर रात को 59 लोगों की जांच रिपोर्ट आई जो निगेटिव है। खास बात यह है कि संक्रमित युवक के संपर्क में आने वाले परिवार के सदस्य भी निगेटिव हैं। डॉक्टरों की मानें तो 14 दिन में कोरोना का लक्षण कभी भी दिख सकता है। संपर्क में आने के दूसरे दिन सभी की जांच कराई गई। पांच दिन बाद एक बार फिर सैंपल भेजा जाएगा। वहीं, विशुनपुर कला और भैंसाडाबर गांव में स्कूलों में क्वारंटीन किए गए लोगों को थर्मल स्क्रीनिंग के बाद रविवार को होम क्वारंटीन करने के निर्देश देते हुए छोड़ दिया गया। तीनों गांव के लोग कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद दहशत में जी रहे हैं। भैंसाडाबर और विशुनपुर कला हॉट स्पॉट गांव से लोगों को बाहर निकलना तो दूर घरों से पुलिस नहीं निकलने दे रही है। इस बाबत सीएमओ डॉ. आलोक पांडेय ने बताया कि जांच रिपोर्ट भले ही निगेटिव आई हैं। लेकिन सभी को 14 दिनों तक क्वारंटीन किया गया है। बीच-बीच में इनका सैंपल जांच के लिए भेजा जाएगा। अभी और रिपोर्ट आनी बाकी है।
विज्ञापन

मुंबई से आने की खुशी में दी थी दावत
देवरिया। विशुनपुर कला गांव के कोरोना पॉजिटिव व्यक्ति के भाई ने मुंबई से उसके आने की खुशी में गांव के कुछ युवकों के साथ दावत की थी। दावत में शामिल लोगों को भी क्वारंटीन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक युवक का नहीं लिया गया था सैंपल
देवरिया। कोरोना संक्रमित के संपर्क में आने वाले 60 लोगों को पहले दिन क्वारंटीन कर जांच के लिए सैंपल भेजा गया। इसमें एक व्यक्ति की जांच रिपोर्ट नहीं आई है। इसको लेकर मेडिकल कॉलेज और सीएमओ कार्यालय के कर्मचारियों के बीच कई बार बात हुई। यहां के सैंपल भेजने की बात कह रहे हैं। बाद में सीएमओ के निर्देश पर इस युवक का दुबारा सैंपल रविवार को भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed