{"_id":"6a36e72857f8d599ec0c8cf9","slug":"5702-candidates-will-retake-neet-today-at-14-exam-centers-deoria-news-c-208-1-deo1009-185077-2026-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: 14 परीक्षा केंद्रों पर 5702 अभ्यर्थी आज दोबारा देंगे नीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: 14 परीक्षा केंद्रों पर 5702 अभ्यर्थी आज दोबारा देंगे नीट
Sun, 21 Jun 2026 12:46 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sun, 21 Jun 2026 12:46 AM IST
विज्ञापन
देवरिया। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी की ओर से दोबारा आयोजित नीट (यूजी) 2026 रविवार को 14 केंद्रों पर होगी। यह परीक्षा दोपहर दो से शाम 5:15 बजे होगी। परीक्षा को नकलविहीन कराने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारी कर ली है।
राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा में इस बार जिले में कुल 5,702 अभ्यर्थी आवंटित किए गए हैं। राजकीय और एडेड विद्यालयों को परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इसमें दो राजकीय महाविद्यालय, एक राजकीय माध्यमिक विद्यालय, एक राजकीय पॉलिटेक्निक और 10 अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालय शामिल हैं। 14 केंद्रों पर केंद्र व्यवस्थापक के साथ एक-एक स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। इनकी निगरानी चार नोडल अधिकारी करेंगे।
..
इन केंद्रों पर आयोजित होगी नीट
नीट के लिए शहर में बीआरडीपीजी काॅलेज, देवरिया, दीनानाथ पांडेय राजकीय महिला पीजी काॅलेज, देवरिया, लाला करमचंद थापर इंटर काॅलेज, बैतालपुर, राजकीय इंटर काॅलेज, कोतवाली रोड, देवरिया, बाबा राघव दास इंटर काॅलेज, न्यू काॅलोनी, महाराजा अग्रसेन बालिका इंटर काॅलेज, गरुलपार को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। इसके अलावा शहर के आसपास के क्षेत्र में जनता इंटर काॅलेज, रामपुर कारखाना, अशोक इंटर काॅलेज, डुमरी, रामपुर कारखाना, गंगा प्रसाद इंटर कॉलेज, मझगांवा, राजकीय पॉलिटेक्निक, औरा चौरी, जनता इंटर काॅलेज, सोनूघाट, महाराजा अग्रसेन इंटर कॉलेज, जलकल रोड, राजकीय महाविद्यालय, इन्दूपुर, गौरी बाजार, शिवाजी इंटर कॉलेज, खुखुंद को परीक्षा केंद्र बनाया गया है।
विज्ञापन
..
नीट अभ्यर्थियों के बस किराए में 50 प्रतिशत छूट
राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा में शामिल अभ्यर्थियों के लिए किराए में 50 प्रतिशत छूट की व्यवस्था उप्र परिवहन निगम ने की है। एआरएम कपिलदेव प्रसाद ने बताया कि नीट के लिए ऑन डिमांड बसें भेजी जाएंगी। जहां के अभ्यर्थी मिलेंगे, वहां के लिए बसें हम भेज देंगे। किसी भी अभ्यर्थी को परेशानी नहीं होने दी जाएगी। अभ्यर्थियों को किराए में 50 प्रतिशत छूट दी जा रही है।