फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   55 buses will run for passengers on Holi

Deoria News: होली पर यात्रियों के लिए चलेंगी 55 बसें

Mon, 03 Mar 2025 10:17 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Mon, 03 Mar 2025 10:17 PM IST
विज्ञापन
55 buses will run for passengers on Holi
दिल्ली, लखनऊ, कानपुर के लिए चलाई जाएंगी स्पेशल बसें
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। होली पर यात्रियों की सुविधा के लिए परिवहन निगम ने बड़े शहरों से आने-जाने वाले यात्रियों के लिए 55 स्पेशल बसें चलाने का निर्णय लिया है। इनमें से अधिकतर बसें दिल्ली, गाजियाबाद, कानपुर, लखनऊ आदि के लिए चलाई जाएंगी। लोकल यात्रियों के लिए अनुबंधित बसें लगाई जाएंगी। निगम के इस पहल से होली पर बड़े शहरों से घर आने वालों को सहूलियत होगी।
होली त्योहार को देखते हुए परिवहन निगम यात्रियों की सुविधा के लिए होली स्पेशल बसों को चलाने की तैयारी में जुट गया है। पूर्वांचल से बड़ी संख्या में लोग दिल्ली और कानपुर समेत अन्य शहरों को कमाने के लिए जाते हैं। वे होली पर्व पर घर आएंगे। ट्रेनों में लंबी दूरी के आरक्षित टिकट फुल हैं। रेलवे सूत्रों की मानें तो 30 अप्रैल तक लंबी दूरी की ट्रेनों मसलन मुंबई, दिल्ली, पंजाब, गुजरात आदि शहरों के आरक्षित टिकट फुल है। जिन यात्रियों को ट्रेनों में आरक्षित सीट नहीं मिल रहा है, उनके पास बस ही एक मात्र सहारा है।
विज्ञापन

..
प्रयागराज गई बसें लौटीं, यात्रियों का टोटा
प्रयागराज महाकुंभ में लगाई गईं बसें महाशिवरात्रि के बाद से लौट रही हैं। अब तक सौ से अधिक बसें लौट आई हैं। परिवहन निगम इन बसों को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार विभिन्न रूटों पर लगा दिया है। निगम के मुताबिक, दिल्ली, कानपुर, लखनऊ की सेवाएं बहाल होने के बाद भी दूर के अलावा लोकल बसों में यात्रियों का अभाव है। डग्गामार वाहनों के कारण रोडवेज डिपो पर यात्री बहुत कम पहुंच रहे हैंं। बड़ेवन समेत शहर के अन्य हिस्सों में डग्गामार वाहन चालक यात्रियों को बसों पर बैठा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

..
कोट
होली पर्व पर यात्रियों के लिए 55 से अधिक बसें चलाई जाएंगी। ये बसें दिल्ली, कानपुर, लखनऊ, मेरठ आदि शहरों के लिए चलाई जाएंगी। इसकी तैयारी की जा रही है। यहां से बाहर जाने वाले और बाहर से आने वाले यात्रियों को काेई असुविधा नहीं होगी। महाकुंभ से अधिकतर बसें आ गई हैं।
- आयुष भटनागर, एआरएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed