फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   5.20 lakh to seize in the name of treatment

Deoria News: इलाज कराने के नाम पर हड़प लिए 5.20 लाख

Tue, 07 Jul 2026 11:48 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jul 2026 11:48 PM IST
विज्ञापन
5.20 lakh to seize in the name of treatment
खुखुंदू। थाना क्षेत्र के शेरवां बभनौली गांव के 14 वर्षीय बालक का एसपीजीआई लखनऊ में इलाज कराने के नाम पर ममेरे भाई ने ही 5.20 लाख रुपये हड़प लिया। बीमारी से जूझ रहे बालक की मौत भी हो गई है।
विज्ञापन

अब जब मृतक की मां रुपये मांगने गई तो आरोपी उसे मारने-पीटने के लिए धमकी दी गई। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। शेरवां बभनौली गांव निवासी पूनम देवी के बेटे सत्येंद्र गोड़ की तबियत खराब होने पर परिजन उसे मेडिकल कॉलेज ले गए। जहां से डाक्टर उसे गोरखपुर फिर वहां से पीजीआई लखनऊ रेफर कर दिए। वहां इलाज के दौरान सत्येंद्र के मौसेरा भाई आरोपी सत्येंद्र ने बेहतर इलाज कराने के नाम पर परिजनों से 5.20 लाख रुपये ले लिया।
विज्ञापन

उधर, बीमारी से जूझ रहे सत्येन्द्र की मौत हो गई। इलाज के अभाव में बेटे की मौत का आरोप लगाते हुए मृतक की मां पूनम ने रुपये मांगे तो आरोपी उन्हें बार-बार मारने-पीटने की धमकी दे रहा है। पीड़िता ने इसकी मंगलवार को थाने पहुंच कर की। इस मामले में भलुअनी क्षेत्र के सोनबरसा निवासी आरोपी सत्येन्द्र गोड़ के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed