{"_id":"5b3e52e84f1c1b91288b4c3a","slug":"51530811112-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोतवाल ने मांगी माफी, काम पर लौटे अधिवक्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोतवाल ने मांगी माफी, काम पर लौटे अधिवक्ता
Updated Thu, 05 Jul 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
दीवानी कचहरी के वकीलो को रूद्रपुर कोतवाल के तरफ से भेजे गए क्षमायाचना पत्र को पढ कर अध्यक्ष सिंहासन गिरी ने सुनाया।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवरिया। रुद्रपुर कोतवाल के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर पिछले तीन दिनों से चल रही अधिवक्ताओं की हड़ताल गुरुवार को स्थगित हो गई। कोतवाल की ओर से बार को लिखित माफीनामा देने के बाद बार एसोसिएशन ने दोपहर बाद आंदोलन समाप्त करते हुए काम पर लौटने की घोषणा की।
एक मामले के समाधान के लिए 24 जून को रुद्रपुर थाने पहुंची महिला अधिवक्ता वंदना सिंह और आशा पांडेय ने कोतवाल पर अभद्रता का आरोप लगाया था। इसके बाद से ही बार एसोसिएशन ने कोतवाल के खिलाफ मोर्चा खोल दिया था। एसपी को पत्र देने के बाद भी कार्रवाई न होने पर वे तीन दिनों से न्यायिक कार्य बहिष्कार पर थे। कचहरी परिसर में पुलिस के प्रवेश पर भी अंकुश लगा दिया गया था। गुरुवार को पुलिस बैकफुट पर आई। कोतवाल सीपी जैसल ने बार को लिखित माफीनामा प्रस्तुत कर खेद जताया। भविष्य में भी ऐसी गलती न करने का भरोसा दिलाया। डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सिंहासन गिरी ने बताया कि लिखित माफीनामे के बाद हड़ताल स्थगित कर दी गई है। अब शुक्रवार से अधिवक्ता काम पर लौटेंगे। इस मौके पर रामप्रसाद कुशवाहा, अजय कुमार उपाध्याय, वरुण कुमार सिंह बघेल, प्रेमनारायण मणि त्रिपाठी, कुंदन किशोर श्रीवास्तव, त्रिपरेश चंद्र वर्मा, मनोज यादव, सतीश शर्मा, रामनगीना राय, तरुण मणि आदि मौजूद रहे।
---