फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   कांग्रेस का इतिहास संघर्षों से है भरा

कांग्रेस का इतिहास संघर्षों से है भरा

Thu, 28 Dec 2017 11:43 PM IST
Updated Thu, 28 Dec 2017 11:43 PM IST
विज्ञापन
कांग्रेस का इतिहास संघर्षों से है भरा
कांग्रेस - फोटो : twitter
देवरिया। कांग्रेस कमेटी का स्थापना दिवस पार्टी कार्यालय पर मनाया गया। सबसे पहले ध्वजारोहण किया गया। कांग्रेसियों ने तिरंगे को सलामी दी। वरिष्ठ कांग्रेसियों का सम्मान किया गया। वक्ताओं ने कहा कि कांग्रेस का इतिहास संघर्षों से भरा है। आजादी की लड़ाई हो या अन्य मुद्दे कांग्रेसियों ने सभी में अहम योगदान दिया।
विज्ञापन

बैठक में जिलाध्यक्ष राघवेंद्र सिंह राकेश ने कहा कि आज ही के दिन भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की स्थापना की गई थी। कांग्रेस की स्थापना भारतीयों में आई राजनीतिक चेतना का परिणाम था। 72 सदस्यों वाली समिति कांग्रेस का पहला अधिवेशन मुंबई में हुआ था। भारत और कांग्रेस एक ही सिक्के के दो पहलू हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेसियों को जन समस्याओं को लेकर आंदोलन करने की जरूरत है। भाजपा सरकार पर कटाक्ष करते हुए कहा कि जुमले के सहारे सत्ता में आई इस पार्टी की एक-एक कर पोल खुलने लगे हैं। पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह पर टिप्पणी करने वाले भाजपा नेताओं को माफी मांगने पर मजबूर होना पड़ता है। इस दौरान सुयश मणि त्रिपाठी, रामजी गिरी, महेंद्र मिश्रा, विस्मिल्लाह लारी, केशव यादव, वरुण राय, ऋषिकेश मिश्रा, नौशाद खां, रामप्रवेश सिंह, तारा यादव, रमाशंकर यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


इन्हें किया गया सम्मानित
कांग्रेस के स्थापना दिवस पर विश्वनाथ राय, सुभाष राय, विजय प्रताप सिंह, रामकृष्ण सिंह, मारकंडेय मणि, डॉ. चंद्रकांत मिश्रा, शत्रुध्न तिवारी, रफीक अहमद, कौलाश मिश्रा, छविराम शर्मा, विम्कान गिरी, बच्चा पाठक, कार्तिकेय तिवारी, अशोक पोद्दार, रामनगीना तिवारी, कृपाशंकर गुप्ता, राघव तिवारी, बालचंद्र पटेल आदि को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed