फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   पांच हजार का ईनामी अपराधी गिरफ्तार

पांच हजार का ईनामी अपराधी गिरफ्तार

Tue, 05 Sep 2017 11:36 PM IST
Updated Tue, 05 Sep 2017 11:36 PM IST
विज्ञापन
पांच हजार का ईनामी अपराधी गिरफ्तार
देवरिया। सदर कोतवाली पुलिस ने मंगलवार को पांच हजार रुपये का इनामी अपराधी पकड़ लिया। पुलिस को देखते ही वह भागने लगा था, लेकिन पुलिसवालों ने दौड़ाकर चटनी गड़ही के पास से गिरफ्तार किया।
विज्ञापन

सदर कोतवाल नीतीश श्रीवास्तव क्षेत्र भ्रमण पर थे। मुखबिर से सूचना मिली कि पांच हजार का इनामी अपराधी आ रहा है। सूचना के आधार पर उन्होंने मारुति कार को रोकने का इशारा किया, लेकिन वह गाड़ी की स्पीड बढ़ाकर भागने लगा। पुलिस वालों ने उसका पीछा किया और चटनी गड़ही के पास से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम बताने में आनाकानी की, लेकिन जब पुलिस ने सख्ती दिखाई तो वह टूट गया। अपना नाम आशिक अली निवासी रामनाथ देवरिया बताया। पिछले वर्ष के गंभीर मुकदमे में वह वांछित चल रहा था। उस पर छह से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने उसे न्यायालय में पेश किया। जहां से जेल भेज दिया गया। एसपी राजीव मल्होत्रा ने सदर कोतवाल नीतीश श्रीवास्तव, एसआई एनके सिंह, सिपाही नरसिंह यादव और गनेश को इनाम दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed