{"_id":"598b47bb4f1c1b22208b46c1","slug":"51502300091-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेवर देख बैकफुट पर पुलिस-प्रशासन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेवर देख बैकफुट पर पुलिस-प्रशासन
Updated Wed, 09 Aug 2017 11:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवरिया। भाजपा सरकारों की कार्यशैली के खिलाफ बुधवार को विपक्षी दल सपा, कांग्रेस और भाकपा का विरोध प्रदर्शन था। सपा और भाकपा ने शांतिपूर्वक धरना देकर विरोध जताया। हालांकि कांग्रेसियों के आंदोलन के आगे पुलिस और प्रशासन बैकफुट पर रहा। नाराज कार्यकर्ता धरना पर बैठ गए। मान मनौव्वल के बाद सड़क जाम खत्म किया। आवागमन प्रभावित हो गया।
क्रांति दिवस पर सपा, कांग्रेस और भाकपा ने विरोध प्रदर्शन का ऐलान किया था। सपा कार्यकर्ता 11 बजे के बाद टाउनहाल परिसर से जुलूस की शक्ल में निकले। सपाइयों ने कलेक्ट्रेट में पहुंच कर धरना शुरू कर दिया। कांग्रेस जनांदोलन समिति के बैनर तले कांग्रेस कार्यकर्ता टाउनहाल में एकत्र हुए। इसके साथ ही भाकपा कार्यकर्ता ने भी जुलूस निकाला। सिविल लाइंस में प्रदर्शन करते हुए कांग्रेसी कचहरी चौराहे पर आएं। यहां पर सभा शुरू कर दी। इसी बीच ट्रैफिक एसआई रामवृक्ष यादव एक कार्यकर्ता से दुर्व्यवहार कर दिए। इसके बाद कांग्रेसियों ने हंगामा शुरू कर दिया। कांग्रेसियों का तेवर देख ट्रैफिक एसआई और अन्य सिपाही बैकफुट पर आ गए। नाराज कार्यकर्ताओं ने सड़क जाम कर दिया। इसके चलते आवागमन बाधित हो गया। मान मनौव्वल के बाद कार्यकर्ता वहां से कलेक्ट्रेट परिसर के लिए रवाना हुए। डीएम के दफ्तर के पोर्च के नीचे धरने पर बैठ गए। इसी बीच 12.55 बजे एडीएम वित्त और राजस्व सीताराम गुप्त वाहन से परिसर में पहुंचे। कांग्रेसियों के तेवर देख वापस बाहर निकल गए।