फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   प्रभारी मंत्री की समीक्षा बैठक

प्रभारी मंत्री की समीक्षा बैठक

Wed, 09 Aug 2017 11:04 PM IST
Updated Wed, 09 Aug 2017 11:04 PM IST
विज्ञापन
प्रभारी मंत्री की समीक्षा बैठक
देवरिया। प्रभारी मंत्री अनुपमा जायसवाल के तेवर से अफसरों की हालत खराब हो गई। लापरवाही पर कई अफसरों को खड़ा कराया। कहा कि जन सुविधा की बहाली में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। विकास कार्यों का ब्योरा जनप्रतिनिधियों को मुहैया कराएं।
विज्ञापन

वह बुधवार की शाम को कलेक्ट्रेट सभागार में विकास कार्यों की समीक्षा कर रही थीं। तीन घंटे तक चली मीटिंग में एक -एक विभागों की समीक्षा की गई। बिजली विभाग की शिकायत अधिक मिलने पर नाराजगी जताई। कहा कि अफसर कार्यशैली में सुधार नहीं लाएं तो कार्रवाई तय है। बिजली फॉल्ट को अविलंब दूर करें। ताकि जनता को दिक्कत न झेलनी पड़े। पीडब्ल्यूडी की समीक्षा के दौरान सड़कों के निर्माण में क्वालिटी की शिकायत पर भड़क गईं। बाढ़ विभाग से बचाव कार्यों के बारे में जानकारी लीं। अधिशासी अभियंता से तटीय इलाकों का जायजा लेते रहने को कहा। उन्होंने कहा कि तटबंध टूटे को खैर नहीं होगी। इसके पूर्व विकास भवन के सभागार में प्रभारी मंत्री अनुपमा जायसवाल ने खुले में शौच से मुक्त कराने का निर्देश दिया। पंचायती राज विभाग ने पॉवर प्रजेंटेंशन किया। इसके अलावा सड़क किनारे शौच करने की प्रवृृति पर रोक लगाने को कहा।
विज्ञापन

इनसेट में
प्रेसवार्ता
शिक्षामित्र के प्रति सरकार की हमदर्दी:अनुपमा
अमर उजाला ब्यूरो
देवरिया। प्रभारी मंत्री अनुपमा जायसवाल ने कहा कि शिक्षामित्रों के मसले पर सरकार गंभीर है। वे स्कूल प्रतिदिन जाएं। सरकार कोई न कोई समाधान निकाल लेगी।
वह बुुधवार की शाम को कलेक्ट्रेट स्थित डीएम के कक्ष में पत्रकारों से बातचीत कर रहीं थीं। उन्होंने कहा कि सुधार सतत प्रक्रिया है। बिजली आपूर्ति के लिए सरकार प्रयासरत है। अस्पतालों में सेवाओं को बेहतर किया जाएगा। आधारभूत सेवाओं की कमी नहीं रहेगी। बजट की कमी के सवाल पर जवाब नहीं दे सकी। कहा कि प्रदेश सरकार बेहतर काम कर रही है। शिक्षामित्रों के मसले को सुलझाने के लिए अफसरों को निर्देश दिया है। उनके प्रतिनिधियों के साथ सीएम योगी आदित्यनाथ ने बात की है। तोड़फोड़ गलत काम है। वह लोग पढ़ाएं, सरकार पूरी तरह उनके साथ है। कानून के दायरे में सहयोग करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed