{"_id":"595bc9004f1c1bdd098b49ca","slug":"51499187456-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मां से उलझा, बचाव में आई बेटियों को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मां से उलझा, बचाव में आई बेटियों को पीटा
Updated Tue, 04 Jul 2017 10:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सलेमपुर। एक पड़ोसी युवक बहनों के साथ अक्सर छींटाकशी और बदसलूकी करता है। युवक की मनबढ़ई के चलते कोई नहीं बोलता है। टॉर्च मांगने के बहाने घर पहुंचा युवक मां से उलझ गया और बहनों की पिटाई कर दी। रात को पहुंची पुलिस ने युवक को हिरासत में ले लिया और घायलों का इलाज सीएचसी पर हुआ।
कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला की बेटियां हैं। पड़ोसी युवक अमित मनबढ़ किस्म का है। इसके चलते गांव में उससे कोई बोलता नहीं है। महिला का आरोप है कि सोमवार की रात करीब 10 बजे वह दरवाजे पर और बेटियां घर में सो रही थीं। इस दौरान अमित पहुंचा और कहीं जाने की बात कहते हुए बेटी से टॉर्च मांगा। टॉर्च देने से महिला ने मना किया तो उससे उलझ गया। शोर सुनकर दोनों बेटियां पहुंच गईं और बीच-बचाव करने लगी। इस दौरान अमित ने उनकी पिटाई कर दी। शोर सुनकर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस के सामने भी अमित रौब गांठने लगा। पुलिस अमित को लेकर कोतवाली चली आई। कोतवाल विजय सिंह गौर ने बताया कि युवक ने मारपीट और छींटाकशी की थी। शांतिभंग में चालान किया गया है।