फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   सुलोचना की बेवफाई से पति ने तोड़ लिया नाता

सुलोचना की बेवफाई से पति ने तोड़ लिया नाता

Thu, 22 Jun 2017 10:39 PM IST
Updated Thu, 22 Jun 2017 10:39 PM IST
विज्ञापन
सुलोचना की बेवफाई से पति ने तोड़ लिया नाता
बरहज (देवरिया)। सुलोचना का पति हरिशंकर मुंबई में रहकर काम करता है। वह सलेमपुर के मझौलीराज का रहने वाला है। लोगों का बताना है कि सुलोचना की बेवफाई को देखते हुए उसने अपनी पत्नी से दूरी बना ली। बताया जा रहा है कि हरिशंकर को पत्नी सुलोचना के चरित्र पर संदेह था, क्योंकि बृजेश जब भी अपनी बहन की ससुराल आता-जाता था तो वह उससे मिलने जाया करती थी। इसी से तंग आकर हरिशंकर ने अपनी पत्नी से दूरी बना ली। इसके अलावा खुद सुलोचना के भाई मनीष भी अपनी ससुराल में बहन के बारात ले जाने से खुश नहीं है। सुलोचना के बारात जाने के कदम से मनीष की शादीशुदा जिंदगी पर भी संकट आ गया है। वह नहीं चाहता था कि सुलोचना बारात लेकर जाए, लेकिन प्यार में पागल सुलोचना किसी की सुनने और मानने को तैयार नहीं थी। सुलोचना की मानें तो उसके भाई मनीष का साला बृजेश भी उसे प्यार करता था, लेकिन शादी के नाम पर दूर भाग रहा था।
विज्ञापन


इनसेट में
थाने से सुलोचना लौटी मायके
बरहज। रात आठ बजे सुलोचना मायके भलुअनी लौट गई तो युवक बृजेश के घरवाले भी अपने गांव चले गए। काफी जद्दोजहद के बाद भी मामला नहीं सुलझ सका। एसपी राजीव मल्होत्रा का कहना है कि यदि महिला तहरीर देती है तो युवक के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन



मामला गंभीर होने पर पहुंचे एसपी
बरहज। बृहस्पतिवार सुबह से ही भलुअनी में बारात की तैयारी होने लगी। बैंड-बाजे के धुन पर महिला बारातियों ने खूब ठुमके लगाए। गाड़ियों में सवार होकर बाराती जब युवक के गांव चकरा उपाध्याय पहुंचे, तो वहां बारात को रोकने के लिए पहले से तैयार बैठे गांववालों ने गाड़ियों को घेर लिया। पहले तो बारात वापस ले जाने की बात कही गई। जब महिला नहीं मानी तो मामला मारपीट तक पहुंच गया। लाठी-डंडे से लैस गांववालों ने बाराती महिलाओं को दौड़ाकर पीट दिया। पुलिस वाले मूकदर्शक बने रहे। मामला गंभीर होता देख एएसपी चिरंजीव नाथ सिन्हा मौके पर पहुंच गए। उन्होंने दोनों पक्षों को थाने में बुलाया। समाचार लिखे जाने तक थाने में पंचायत चल रही थी। बताया जा रहा है कि दोनों पक्ष अपनी-अपनी बातों पर अडिग हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed