फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   50 handicaped students will get Rs. 200 per month

जिले की 50 दिव्यांग छात्राओं को मिलेगी सहायता

Tue, 02 Mar 2021 11:50 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 02 Mar 2021 11:50 PM IST
विज्ञापन
50 handicaped students will get Rs. 200 per month
जिले की 50 दिव्यांग छात्राओं को मिलेगी सहायता
विज्ञापन

देवरिया। कक्षा एक से आठवीं तक परिषदीय विद्यालयों में अध्ययनरत दिव्यांग छात्राओं को 10 माह तक 200 रुपये की सहायता दी जाएगी। समग्र शिक्षा अभियान के अंतर्गत समेकित शिक्षा में वर्ष 2020-21 में दिव्यांग बालिकाओं को सशक्त बनाने के उद्देश्य से भारत सरकार की ओर से यह सहायता दी जाएगी। जिले से 50 छात्राओं का चयन किया गया है।
कोविड-19 के दृष्टिगत विद्यालय बंद रहने के कारण दिव्यांग बच्चों को दूरदर्शन, आकाशवाणी पर शैक्षणिक कार्यक्रमों के प्रसारण, व्हाट्एप ग्रुप क्लासेज के माध्यम से ई -पाठशाला, दीक्षा पोर्ट पर ऑनलाइन शैक्षणिक सामग्री उपलब्ध कराकर स्पेशल एजुकेटर्स के माध्यम से दिव्यांग बच्चों को शिक्षित किया गया। अभिभावकों को सामग्री उपलब्ध कराकर ऑनलाइन एजुकेशन प्रणाली से जोड़ा गया, ताकि वह संकट के समय में भी शिक्षा प्रणाली से जुड़े रहे।
विज्ञापन

10 फरवरी से छठी से आठवीं एवं एक मार्च से एक से पांचवीं तक के परिषदीय स्कूल खुल चुके हैं। दिव्यांग छात्राओं को शिक्षा के प्रति प्रेरित एवं प्रोत्साहित करने के लिए 10 माह तक प्रतिमाह 200 रुपये देने की योजना है। समेकित शिक्षा के जिला समन्वयक ज्ञानेंद्र सिंह ने मंगलवार को बताया कि न्यूनतम 40 प्रतिशत दिव्यांगता वाली कक्षा एक से आठवीं तक की छात्राओं को ही सहायता दी जाएगी। जिले से 50 दिव्यांग छात्राओं का चयन किया गया है। हर छात्रा को एक सत्र में 10 माह तक के लिए दो हजार रुपये उपलब्ध कराए जाएंगे। दिव्यांग छात्रों का विवरण बीईओ, स्पेशल एजुकेटर, फिजियोथेरेपिस्ट से प्राप्त सूचना के आधार पर लिया जाएगा। संबंधित विद्यालय के खाते में यह धन भेजा जाएगा। वहां से चेक के जरिए छात्राओं के खाते में रकम जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed