{"_id":"5f0604ed8ebc3e63b779fceb","slug":"50-crore-sugarcane-money-in-pending-deoria-news-gkp3574622156","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहीं बिक रही चीनी, किसानों का 50 करोड़ का भुगतान फंसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहीं बिक रही चीनी, किसानों का 50 करोड़ का भुगतान फंसा
विज्ञापन

प्रशासन दे चुका है चीनी मिल प्रबंधन को चेतावनी नोटिस, 13 हजार किसान परेशान
आर्थिक तंगी से जूझ रहे गन्ना किसान, अब तक सिर्फ 15 करोड़ का हुआ है भुुगतान
नीलांबुज मिश्र
देवरिया। प्रतापपुर चीनी मिल प्रशासन गन्ना किसानों का बकाया भुगतान देने में लापरवाही बरत रहा है। महामारी में आर्थिक तंगी से जूझ रहे करीब 13 हजार गन्ना किसानों का 50 करोड़ गन्ना मूल्य बकाया है। मिल प्रशासन को चीनी बेचकर भुगतान करना है, बावजूद इसके हीलाहवाली की जा रही है। किसानों के दबाव को देखते हुए डीएम और जिला गन्ना अधिकारी ने मिल प्रबंधन को नोटिस जारी किया है।
प्रतापपुुर की इकलौती चीनी मिल बजाज हिंदुस्थान चीनी मिल पर किसानों का पिछले सत्र का करीब 65 करोड़ बकाया था। भुुगतान में देरी पर किसानों ने दबाव बनाया तो प्रशासन सक्रिय हुआ। चीनी मिल प्रबंधन और प्रशासन के बीच इसको लेकर कई बार वार्ता हुई। इसमें तय हुआ कि चीनी बेचकर किसानों का बकाया भुगतान दिया जाएगा। अब तक सिर्फ 15 करोड़ बकाया भुगतान किया गया है। करीब 13 हजार किसानों का 50 करोड़ बकाया है। बीच में महामारी के कारण मामला ठंडे बस्ते में चला गया। खरीफ की तैयारी और आर्थिक तंगी से परेशान किसान चीनी मिल प्रबंधक और जिला गन्ना अधिकारी के पास दौड़ने लगे। डीएम के पास पहुंचे किसानों ने अपना दुखड़ा सुनाया और अविलंब बकाया गन्ना मूल्य का भुगतान कराने की मांग की। जिले के अलावा बलिया और बिहार के भी किसान इसमें शामिल हैं। डीएम अमित किशोर ने गंभीरता से लेते हुए चीनी प्रबंधन को नोटिस जारी किया है। उन्होंने किसानों का बकाया गन्ना मूल्य का भुगतान करने के निर्देश दिए हैं। इसमें लापरवाही बरतने पर मिल प्रबंधन के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की चेतावनी दी है। जुलाई के प्रथम सप्ताह में जिला गन्ना अधिकारी ने भी मिल प्रबंधन को नोटिस जारी किया है, लेकिन इसका कोई खास असर नहीं दिख रहा है। किसानों की समस्या जस की तस है। किसानों में इसको लेकर नाराजगी भी है।
कोट:
चीनी मिल प्रबंधन को नोटिस जारी कर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। किसानों के बकाया भुगतान के लिए दबाव बनाया जा रहा है। महामारी के चलते थोड़ी दिक्कत आई है। इसी महीने के अंत से भुगतान शुरू होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
-आनंद शुक्ला, जिला गन्ना अधिकारी देवरिया
कोट
किसानों का बकाया भुगतान चीनी बेचकर करना था। यही प्रशासन से तय हुआ था। महामारी के कारण अचानक चीनी की बिक्री प्रभावित हो गई। इसलिए किसानों का भुगतान रुक गया। अब चीनी की बिक्री शुरू हुई है। बकाया भुगतान में तेजी लाने की कोशिश की जा रही है।
-एचके शर्मा, बीजीएम प्रतापपुुर चीनी मिल