फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   50 anm 33 lab technition joined medical college

Deoria News: स्वास्थ्य विभाग को मिलीं 50 नई एएनएम और 33 लैब टेक्नीशियन

Wed, 28 Feb 2024 12:26 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Wed, 28 Feb 2024 12:26 AM IST
विज्ञापन
50 anm 33 lab technition joined medical college
हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर में उच्चीकृत किए गए 245 स्वास्थ्य उपकेंद्र
विज्ञापन


स्वास्थ्य के क्षेत्र में बढ़ रहीं सुविधाएं : सीएमओ
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत स्वास्थ्य विभाग को 50 नई एएनएम और 33 लैब टेक्नीशियन मिले हैं। इनकी तैनाती से स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार होगा।
245 स्वास्थ्य उपकेंद्रों को हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर में उच्चीकृत किया गया है। स्वास्थ्य के क्षेत्र में लगातार सुविधाएं बढ़ रही हैं। इन स्वास्थ्य सेवाओं का जन समुदाय को लाभ मिल रहा है।
विज्ञापन

जिले में 50 एएनएम, 33 लैब टेक्नीशियन की तैनाती ग्रामीण क्षेत्रों में संचालित स्वास्थ्य केंद्रों पर की गई है। जिले में 428 स्वास्थ्य उपकेंद्र संचालित हैं। इसमें 245 स्वास्थ्य उपकेंद्रों को हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर (आरोग्य मंदिर) में उच्चीकृत किया गया है। इनके माध्यम से जनसमुदाय को स्वास्थ्य सुविधाएं मिलेंगी। 111 नए स्वास्थ्य उपकेंद्रों को संचालित किए जाने के लिए निर्देश मिले हैं, जिन्हें शीघ्र ही संबंधित गांव में संचालित किया जाना है। ये उपकेंद्र शुरू में किराए के भवन में संचालित किए जाएंगे। बाद में नए भवन का निर्माण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएमओ डॉ. राजेश झा ने बताया कि जिले में स्वास्थ्य के क्षेत्र में सुविधाएं बढ़ रहीं हैं। नई एएनएम और लैब टेक्नीशियन मिले हैं। इनके अभिलेखों की जांच पूरी कर तैनाती भी कर दी गई। सभी एएनएम और एलटी ग्रामीण क्षेत्र की जनता को स्वास्थ्य सेवाओं में सहयोग दे रहे हैं। मातृ शिशु स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के प्रयास किए जा रहे हैं। शहरी क्षेत्र में तीन नए पीपी सेंटर संचालित किए जा रहे हैं, जिनमें अबतक 1300 से अधिक सुरक्षित प्रसव कराए गए हैं। इसके अलावा हर माह एक, नौ, 16, 24, तारीख को प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान दिवस पर उच्च जोखिम गर्भावस्था (एचआरपी) वाली गर्भवती को चिह्नित कर उनको स्वास्थ्य देखभाल का उचित परामर्श दिया जाता है। साथ ही ई रुपी वाउचर के माध्यम से आबद्ध अल्ट्रासाउंड सेंटर पर गर्भवती की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed