{"_id":"66368c030f696710f60a29d4","slug":"5-injured-in-accident-deoria-news-c-208-1-sgkp1014-124875-2024-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: अलग-अलग मार्ग दुर्घटनाओं में पांच घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: अलग-अलग मार्ग दुर्घटनाओं में पांच घायल
Sun, 05 May 2024 12:57 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sun, 05 May 2024 12:57 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाटपार रानी। थाना क्षेत्र अंतर्गत शनिवार को अलग-अलग तीन स्थानों पर हुई मार्ग दुर्घटना में पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों का प्राथमिक इलाज भाटपार रानी अस्पताल पर कराने के बाद गंभीरावस्था में जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
पहली दुर्घटना में भाटपार रानी-भिंगारी मार्ग पर बेलपार पंडित गांव के पास मेहरौना मोड पर एक चर्चित भाजपा नेता के चारपहिया वाहन ने 23 वर्षीय युवती की स्कूटी में टक्कर मार दी। इससे स्कूटी सवार नेहा कुमारी निवासी ग्राम देउरवा, थाना भोरे जिला गोपालगंज के बाएं पैर में गंभीर चोटें आईं। वह अपने घर से भाटपार रानी आ रही थी। घायल नेहा के पिता सुरेश सिंह ने थाने में नामजद तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
दूसरी घटना में चनुकी बाजार में एक बाइक सवार युवक सत्येंद्र यादव निवासी मदनचक ने सड़क पार कर रही महिला कांति देवी निवासी चनुकी की बाईपार को जोरदार टक्कर मार दी। इससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। तीसरी घटना में सोहनपार रेलवे ढाला पर एक बाइक सवार ने 7 वर्षीय बालक आरव पुत्र आत्मानंद यादव निवासी कटाई टिकर को टक्कर मार दी। इससे उसे सिर और सीने पर गंभीर चोटें आई। सभी को प्राथमिक इलाज के बाद जिला अस्पताल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
सीओ एसपी सिंह ने बताया कि एक घटना में नामजद तहरीर आई है। सभी का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। संवाद