फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Companions killed the driver in old enmity, five arrested

देवरिया: पुरानी रंजिश में साथियों ने कर दी थी चालक की हत्या, पांच गिरफ्तार

Tue, 18 Oct 2022 01:13 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया।
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Tue, 18 Oct 2022 01:13 PM IST
सार

सीओ सदर श्रीयश त्रिपाठी ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ में घटना का खुलासा हुआ है। दस अक्तूबर की रात में अभय कुछ साथियों के साथ सदर रेलवे स्टेशन पर आया था। इसके बाद बैट्री चोरी करते पकड़ा गया तो आरोपियों ने उसकी जमकर पिटाई कर दी थी।

विज्ञापन
Companions killed the driver in old enmity, five arrested
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पीटीआई

विस्तार

पुरानी रंजिश के चलते पांच साथियों ने ही अभय यादव की हत्या कर दी थी। पुलिस ने हत्यारोपियों को गिरफ्तार करने के साथ ही शव ठिकाने लगाने में प्रयुक्त ट्रक को भी बरामद कर लिया है। युवक का शव कुर्ना नाला में रविवार को मिला था।

विज्ञापन


रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के बलियवां गांव निवासी अभय यादव (28) पुत्र रामजतन पत्नी से कहासुनी के बाद घर से नाराज होकर निकल गया था। भाई अनिल यादव की तहरीर पर पुलिस ने गुमशुदगी का मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी।
विज्ञापन


रविवार को रामपुर कारखाना एसआई महेंद्र कुमार चतुर्वेदी, कोतवाल सदर मृत्युंजय कुमार व एनडीआरफ की टीम ने युवक का शव सरौरा पुल के नीचे से बरामद किया। मृतक के भाई ने लेन-देन में युवक की हत्या कर शव फेंकने का आरोप लगाया। हत्या के आरोप के बाद हरकत में आई पुलिस ने ताबड़तोड़ छापेमारी कर छह को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूछताछ में युवक की रंजिश के चलते हत्या की बात सामने आई। पुलिस ने ओमप्रकाश उर्फ गुड्डू, इसराइल अंसारी, नागेंद्र सिंह, उमेश यादव और रामप्यारे को गिरफ्तार कर लिया। सोमवार को रामपुर कारखाना पुलिस ने पांचों आरोपियों को हत्या और शव छिपाने के मुकदमे में न्यायालय भेजा। एसआई महेंद्र कुमार चतुर्वेदी ने बताया कि छानबीन के बाद हत्या का मामला प्रकाश में आया। शव ठिकाने लगाने वाले ट्रक को भी बरामद कर लिया गया है।


इस संबंध में सीओ सदर श्रीयश त्रिपाठी ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ में घटना का खुलासा हुआ है। दस अक्तूबर की रात में अभय कुछ साथियों के साथ सदर रेलवे स्टेशन पर आया था। इसके बाद बैट्री चोरी करते पकड़ा गया तो आरोपियों ने उसकी जमकर पिटाई कर दी थी। इसके कारण उसकी मौत हो गई। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी ट्रक से शव ले जाकर कुर्ना नाले के पास फेंक दिए थे। सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed