फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   49 sectors were created in the district on Holi

Deoria News: होली पर जिले में बनाए गए 49 सेक्टर

Wed, 12 Mar 2025 01:21 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Wed, 12 Mar 2025 01:21 AM IST
विज्ञापन
49 sectors were created in the district on Holi
देवरिया। पुलिस और जिला प्रशासन ने इस बार होली को शांति पूर्वक मनाने के लिए सतर्क है। इस बार जिला प्रशासन ने जिले को 49 सेक्टर में बांटा है। सेक्टर मजिस्ट्रेट के साथ पुलिस बल भ्रमण करते रहेंगे। शुक्रवार की सुबह से शाम तक सेक्टर मजिस्ट्रेट क्षेत्र में रहेंगे। इसके साथ ही सभी क्षेत्राधिकारी और थानेदार भी क्षेत्र में भ्रमण करते रहेंगे।एसपी विक्रांत वीर ने संवेदनशील स्थानों पर विशेष सतर्कता बरतने का निर्देश थानेदारों को दिया है। ड्यूटी में लगे समस्त पुलिस बल डंडा, हेलमेट, बॉडी प्रोटेक्टर, बायनाकुलर, वीडियो कैमरा साथ रखेंगे । संवेदनशील स्थानों पर पीएसी, चौकीदार, होमगार्ड के साथ साथ स्थानीय पुलिस बल लगाया गया है। रेलवे स्टेशन और बस स्टेशन पर निरंतर पुलिस बल भ्रमण करते रहेंगे। ड्यूटी के दौरान हूटर व सायरन का प्रयोग करने का निर्देश दिया गया है। इसके साथ ही कोई घटना होने पर रिजर्व पुलिस बल रखा गया है। इसके लिए थानेदारों को अतिरिक्त वाहन की व्यवस्था करने को कहा गया है। प्रत्येक थाने में आने वाले धार्मिक स्थलों पर ड्यूटी लगाया जाएगा। इसके साथ ही डायल 112 भी दिन और रात को भ्रमण करते रहेंगे। एसपी ने कहा कि होलिका दहन के लिए जिले में चिन्हित स्थानों पर सुरक्षा के लिए बीट पुलिस अधिकारी को निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed