फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   480 cartons of Indian-made foreign liquor seized from a truck bound for Bihar; two arrested.

Deoria News: बिहार जा रहे ट्रक से 480 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद, दो गिरफ्तार

Thu, 25 Jun 2026 12:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Thu, 25 Jun 2026 12:02 AM IST
विज्ञापन
480 cartons of Indian-made foreign liquor seized from a truck bound for Bihar; two arrested.
लार। मेहरौना चेकपोस्ट के रास्ते बुधवार की सुबह बिहार जा रही एक ट्रक की तलाशी के दौरान पीओपी के बोरे के नीचे छिपाकर रखे गए 480 पेटी पंजाब निर्मित अंग्रेजी शराब को पुलिस ने बरामद किया है। अपने को घिरता देख चालक और सह चालक ने भागने की कोशिश की। पुलिसकर्मियों ने दौड़ाकर दोनों को पकड़ लिया।
विज्ञापन

पकड़े गए चालक की पहचान शेख खालिद निवासी पट्टा मुंडाई जिला केंद्रापारा ओडिशा और सह चालक शोएब खान निवासी थाना संग्रामपुर जिला प्रतापपुर झारखंड के रूप में हुई है। दोनों को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेज दिए गए।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, दो अन्य के नाम भी सामने आए है, जिन्होंने शराब को बिहार पहुंचाने के लिए दिया था। इस मामले में पुलिस चार लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, मेहरौना चेकपोस्ट पर चौकी प्रभारी धर्मेंद्र सिंह, कस्बा चौकी इंचार्ज कमलेश यादव पुलिस टीम के साथ मौजूद थे। अन्य पुलिस कर्मी वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी बीच पहुंचे मुखबिर ने बताया कि त्रिपाल ढका एक ट्रक रुक-रुक कर आ रहा है। उसमें दो लोग बैठे हैं। पुलिस ट्रक के आने का इंतजार करने लगी।

इसी बीच झारखंड नंबर का ट्रक आता दिखाई दिया। पुलिस ने रुकने का इशारा किया तो चालक ने रफ्तार बढ़ाकर भागने की कोशिश की।
पुलिस ने बैरियर की मदद से ट्रक को रोक लिया। फाटक खोलकर चालक और सह चालक ने भागने की कोशिश की, जिन्हें पुलिस कर्मियों ने दबोच लिया। तलाशी में ट्रक मेंे पंजाब निर्मित अंग्रेजी शराब बरामद हुई।
सीओ गौरव सिंह ने बताया कि बिहार ले जा रहे 480 पेटी पंजाब निर्मित शराब पकड़ी गई है। फरार दो आरोपियों की तलाश में पुलिस टीम लगी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed