{"_id":"68b8978b0888eb39be0c622f","slug":"450-villages-lost-power-for-16-hours-due-to-breakdown-in-the-main-line-deoria-news-c-208-1-deo1010-162351-2025-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: मेन लाइन में ब्रेकडाउन से 450 गांवों की 16 घंटे गुल रही बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: मेन लाइन में ब्रेकडाउन से 450 गांवों की 16 घंटे गुल रही बिजली
Thu, 04 Sep 2025 01:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Thu, 04 Sep 2025 01:01 AM IST
विज्ञापन
पांच लाख की आबादी उमस भरी गर्मी से रही बेहाल
संवाद न्यूज एजेंसी
तरकुलवा। विद्युत उपकेंद्र में कसया से आने वाली 33 हजार वोल्ट की मेन लाइन में ब्रेकडाउन के चलते बुधवार को सुबह करीब 4 बजे से ही क्षेत्र के करीब 450 गांवों की बिजली 16 घंटे गुल रही। इसके चलते उमस भरी गर्मी से पांच लाख की आबादी पूरे दिन बेहाल रहे। रात सात बजे आपूर्ति चालू होने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली।
जानकारी के अनुसार, 33/11 केवी तरकुलवा विद्युत उपकेंद्र की मेन सप्लाई कुशीनगर जिले के कसया पावर हाउस से होती है। इससे उपकेंद्र पर लगे तरकुलवा, गढ़रामपुर, पथरदेवा व बंजरिया फीडर से संबंधित करीब 450 गांवों की बिजली आपूर्ति होती है। बुधवार की सुबह चार बजे के करीब कसया से आने वाली मेन लाइन में ब्रेक डाउन हो गया। जिससे समूचे उपकेंद्र की विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई।
इससे 450 गांवों के करीब पांच लाख की आबादी को उमस भरी गर्मी में पूरे दिन परेशान होना पड़ा। क्षेत्र के कस्बों में व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद रहे। पूरे दिन लोग बिजली निगम के अधिकारियों को फोन करते रहे, मगर फोन रिसीव नहीं हुआ। घरों में लगी पानी की टंकियां सूख गईं। घरों के भीतर महिलाएं व बच्चे बिलबिला उठे। लोगों का कहना है कि तरकुलवा विद्युत उपकेंद्र की आपूर्ति कसया सब स्टेशन से की जाती है। लंबी दूरी होने के चलते आए दिन फाॅल्ट की समस्या बनी रहती है। कोई जनप्रतिनिधि जानता की इस समस्या को दूर करने की जरूरत नहीं समझता। जेई लवलेश सिंह ने बताया कि बुधवार की सुबह सप्लाई ब्रेकडाउन हो गयी थी, जिसे सही कर करके आपूर्ति बहाल कर दी गई।